• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

44 दिन तक चलेगा माघ मेला! 29 दिनों का होगा कल्पवास

मान्यता है कि माघ मास में संगम में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं

by Blitz India Media
December 6, 2025
in Hindi Edition
0
The Magh Mela will last for 44 days, and the Kalpavas will last for 29 days.
ब्लिट्ज ब्यूरो

प्र यागराज। माघ मेला प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम तट पर हर वर्ष लगने वाला एक विशाल आध्यात्मिक और धार्मिक मेला है। यह हिन्दू परंपरा का एक अत्यंत पवित्र पर्व है। मान्यता है कि माघ मास में संगम में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं।
गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर हर साल लगने वाला माघ मेला शुरू होने वाला है। इस बार 3 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलने वाला यह पवित्र आयोजन 44 दिनों तक श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराएगा। मेले का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा कल्पवास होता है। इसकी अवधि पंचांग की गणना के आधार पर निर्धारित की जाती है। कल्पवासियों और लाखों भक्तों के लिए यह अवधि तपस्या, साधना, संयम और आत्मशुद्धि का अद्वितीय समय माना जाता है।
माघ मेले की शुरुआत 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान से हुई। इसका समापन 15 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ होगा। यह पूरा कालखंड धार्मिक रूप से अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसी दौरान संगम तट पर कल्पवासियों की भीड़ उमड़ती है। कल्पवास माघ मेले की आत्मा माना जाता है। कल्पवासी साधारण टेंटों और झोपड़ियों में रहते हैं। कल्पवासी प्रतिदिन गंगा स्नान करते हैं। मंत्र जाप, कीर्तन, प्रवचन और साधना में लीन रहते हैं। सांसारिक भोगों से दूर रहकर आध्यात्मिक जीवन का अभ्यास करते हैं। इन दिनों संगम तट पर लगने वाले टेंट सिटी लगभग 800 हेक्टेयर में बसाई जा रही है।
शाही स्नानः आस्था का सबसे बड़ा आकर्षण
माघ मेला अपने शाही स्नानों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। पिछले वर्ष महाकुंभ में भी शाही स्नान देखने और डुबकी लगाने लाखों श्रद्धालु उमड़े थे। शाही स्नान के दिन अखाड़ों के साधु-संत संगम तट की ओर भव्य शोभायात्रा निकालते हैं और पारंपरिक विधि-विधान के साथ पवित्र डुबकी लगाते हैं।

मेले के छह प्रमुख स्नान
3 जनवरी – पौष पूर्णिमाः मेला और कल्पवास का शुभारंभ
14 जनवरी – मकर संक्रांतिः सूर्य के उत्तरायण होने पर पवित्र स्नान
18 जनवरी – मौनी अमावस्याः सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण स्नान
23 जनवरी – वसंत पंचमीः सरस्वती पूजा और शुभ स्नान
1 फरवरी – माघी पूर्णिमाः कल्पवासियों का मुख्य स्नान
15 फरवरी – महाशिवरात्रिः अंतिम स्नान और मेले का समापन।

एक और वंदे भारत एक्सप्रेस
दुनिया के सबसे बड़े आस्था के मेले यानी माघ मेले में इस बार श्रद्धालु वंदे भारत एक्सप्रेस की भी सवारी करके संगम नहाने आएंगे। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। 13 जनवरी से 25 जनवरी तक गोरखपुर-लखनऊ वाया प्रयागराज वाली वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन के बजाय सीधे फाफामऊ रेलवे स्टेशन से चलेगी। इससे लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर रूट के यात्रियों को भारी राहत मिलेगी।
सबसे खास बात यह है कि फाफामऊ स्टेशन अब सीधे गंगा पथ मार्ग से जुड़ गया है। मतलब, जो श्रद्धालु संगम स्नान करके या दर्शन करके लौट रहे होंगे, वे गंगा पथ से सीधे स्टेशन के पश्चिमी गेट पर पहुंच जाएंगे।

माघ मेले के लिए 2 जनवरी से हमसफर-प्रयागराज एक्सप्रेस शुरू
माघ मेला 2026 को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ से निपटने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। दो जनवरी, 2026 से लगातार 47 दिन तक प्रयागराज जंक्शन की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अब सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से चलेंगी और वहां रुकेंगी भी। इससे जंक्शन पर दबाव कम होगा और यात्रियों को आसानी होगी।
प्रयागराज एक्सप्रे.स (12417) अब जंक्शन की बजाय सूबेदारगंज से चलेगी। वापसी में यह सुबह 6:55 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। इसी तरह प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस (12403) रात 11:15 बजे सूबेदारगंज से रवाना होगी और वापसी में सुबह 4:40 बजे यहां आएगी।
सूबेदारगंज से चलेगी आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस
आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस (22438) भी सूबेदारगंज से चलेगी। 12 जनवरी से 25 जनवरी तक यह रात साढ़े बारह बजे रवाना होगी और सुबह 6:15 बजे वापस आएगी। कुछ ट्रेनों का समय थोड़ा बदल गया है, जैसे 22437 और 12275 अब रात 10:35 की बजाय अगले दिन 00:30 बजे रवाना होंगी। ही नहीं, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई सुपरफास्ट ट्रेनें अब सूबेदारगंज पर रुकेंगी।

Related Posts

उरुग्वे में भारत के नए राजदूत होंगे बिनॉय जॉर्ज, विदेश मंत्रालय ने की नियुक्ति की घोषणा
Hindi Edition

बिनॉय जॉर्ज उरुग्वे में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

June 29, 2026
महेश दीक्षित बने नए आईबी डायरेक्टर, केंद्र सरकार ने की नियुक्ति
Hindi Edition

सीनियर आईपीएस महेश दीक्षित को खुफिया एजेंसी आईबी की कमान

June 29, 2026
यूपी भाजपा नई टीम घोषित: नीरज सिंह उपाध्यक्ष, OBC को बड़ी हिस्सेदारी
Hindi Edition

यूपी भाजपा में राजनाथ के बेटे को बनाया उपाध्यक्ष

June 29, 2026
FATF का उपाध्यक्ष बना भारत, विवेक अग्रवाल को मिली बड़ी वैश्विक जिम्मेदारी
Hindi Edition

भारत सरकार में सचिव विवेक अग्रवाल बने एफएटीएफ उपाध्यक्ष

June 29, 2026
नमो भारत
Hindi Edition

नमो भारत का नया रिकॉर्ड, एक दिन में सवा लाख ने किया सफर

June 29, 2026
Boosting traffic safety
Hindi Edition

बीएस-6 वाहन मालिकों को मिल सकती है बड़ी राहत

June 29, 2026
Load More
Next Post
Women take the lead in commanding roadways buses

रोडवेज बसों की कमान संभालने में महिलाएं आगे

Recent News

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, केंद्र सरकार ने तीन साल का नया कार्यकाल दिया
News

तुषार मेहता फिर बने सॉलिसिटर जनरल

by Blitz India Media
June 29, 2026
0

ब्लिट्ज ब्यूरोनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने तुषार मेहता को भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में तीन साल के लिए...

Read moreDetails
railway

भारतीय रेल की बड़ी तैयारी, राख ढो कर भी कमाएगा करोड़ों रुपये

June 29, 2026
Death toll climbs to 164 in Venezuelan earthquakes

वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, हजारों के मरने की आशंका

June 29, 2026
gold

Gold declined over 4 pc this week

June 27, 2026
India Becomes Top Ship Recycling Nation

India world’s leading ship recycling nation

June 27, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation