• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, March 19, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

पाताल में भी नहीं बचेगा दुश्मन

इसरो-डीआरडीओ ने तैयार किया 600 किलो का जासूसी सैटेलाइट 'अन्वेषा'

by Blitz India Media
December 20, 2025
in Hindi Edition
0
The enemy will not survive even in the underworld
Share on FacebookShare on Twitter

आस्था भट्टाचार्य
नई दिल्ली। भारत जल्द ही अंतरिक्ष में अपनी ताकत को और बढ़ाने जा रहा है जिसके बाद आसमान से दुश्मनों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन एक नया और बेहद एडवांस सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका नाम ‘अन्वेषा’ रखा गया है। यह सैटेलाइट पीएसएलवी-सी62 रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। आपको बता दें, ‘अन्वेषा’ एक खास हाइपरस्पेक्ट्रल आई से लैस है, जो न सिर्फ दुश्मन के ठिकानों पर बारीक नजर रखेगी, बल्कि जमीन के नीचे दबे खनिजों और पानी का भी पता लगा सकती है। ऐसे में, यह लॉन्च भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा।
‘अन्वेषा’ सैटेलाइट भारत के लिए एक गेम चेंजर साबित होने वाला है जिसे डीआरडीओ द्वारा डेवलप किया गया है। यह केवल तस्वीरें लेने वाला सैटेलाइट नहीं है, बल्कि यह हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग तकनीक का इस्तेमाल करता है। आसान भाषा में कहें तो, यह सैटेलाइट किसी भी चीज को सैकड़ों अलग-अलग रंगों या स्पेक्ट्रल बैंड्स में देख सकता है। जहां एक आम सैटेलाइट सिर्फ लाल, हरा और नीला रंग देखता है, वहीं ‘अन्वेषा’ हर चीज को उसके असली रासायनिक तत्वों के हिसाब से पहचान सकता है। यह क्षमता इसे डिफेंस के लिए बहुत खास बनाती है।
उदाहरण के लिए, यह सैटेलाइट छिपकर रखे गए हथियारों, जमीन के नीचे दबे मिनरल्स या किसी फसल में होने वाली बीमारी को भी तुरंत पहचान सकता है। इस सैटेलाइट का लॉन्च यह दिखाता है कि भारत अब रिमोट सेंसिंग टेक्नोलॉजी में विश्वस्तरीय ताकत बन चुका है। आपको बता दें, इस सैटेलाइन का कुल वजन 600 किलोग्राम होगा। इसी से इसकी ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
क्या है ‘हाइपरस्पेक्ट्रल आई’
‘अन्वेषा’ का मुख्य हथियार उसकी हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग क्षमता है। यह तकनीक किसी भी चीज से टकराकर वापस आने वाले प्रकाश को कई सौ छोटे-छोटे ‘स्पेक्ट्रल बैंड्स’ में बांट देती है। हर पदार्थ जैसे सोना, पानी, या प्लास्टिक प्रकाश को एक अलग तरीके से वापस भेजता है। इस बारीक पहचान की वजह से ‘अन्वेषा’ छिपे हुए आतंकवादियों के कैंप, जमीन में दबे हुए तेल या गैस के भंडार, और यहां तक कि समंदर के पानी के अंदर की बनावट को भी साफ-साफ बता सकता है। सेना के लिए यह बहुत ही काम का टूल है। यह दुश्मन के कैमोफ्लेज नेट को भेदकर उनके ठिकानों, मिसाइलों की पोजिशन, और हथियारों के जमावड़े का पता लगा सकता है।
‘अन्वेषा’ कैसे करेगा दो बड़े काम?
इस सैटेलाइट की क्षमता केवल जासूसी तक ही सीमित नहीं है। इसके कई बड़े नागरिक इस्तेमाल भी हैं। यह सैटेलाइट बॉर्डर की निगरानी करेगा, दुश्मनों की गतिविधियों पर नजर रखेगा और रणनीतिक जानकारी देगा। यह भारत की सेनाओं के लिए एक बेहतरीन जासूसी प्लेटफार्म है।
यह जमीन के नीचे दबे हुए खनिजों जैसे सोना, लोहा, और तेल के भंडारों को ढूंढने में मदद करेगा। इससे देश को प्राकृतिक संसाधनों की खोज में बहुत बड़ी मदद मिलेगी। यह पता लगा सकता है कि किस खेत में कौन सी फसल बीमार पड़ रही है, किस फसल को कितना पानी चाहिए, और कहां सूखा पड़ने वाला है। इससे किसान और सरकार दोनों को फायदा होगा।
क्यों है जरूरी?
‘अन्वेषा’ को इसरो के सबसे भरोसेमंद रॉकेट पीएसएलवी यानी पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल के सी 62 मिशन से लॉन्च किया जाएगा। पीएसएलवी को इसरो का ‘वर्कहॉर्स’ कहा जाता है, क्योंकि यह बहुत कम लागत में और लगातार सफल लॉन्च करता रहा है। पीएसएलवी-सी62 मिशन इस बात की गारंटी है कि ‘अन्वेषा’ सही और सटीक कक्षा में स्थापित होगा, ताकि वह अपना काम बिना किसी रुकावट के शुरू कर सके। यह लॉन्च पूरी तरह से भारत की अपनी तकनीक, अपने रॉकेट और अपने वैज्ञानिकों की मेहनत का नतीजा है।
भविष्य की तैयारियों का सबूत
‘अन्वेषा’ का सफल प्रक्षेपण भारत को उन चुनिंदा देशों की कतार में खड़ा कर देगा, जिनके पास यह एडवांस हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग तकनीक है. यह भारत को अंतरिक्ष आधारित जानकारी में एक बड़ी शक्ति बनाएगा। यह मिसाइल वॉर्निंग सिस्टम और आपदा प्रबंधन के लिए भी बहुत काम का साबित होगा। कुल मिलाकर, अन्वेषा भारत के आसमान में एक ऐसी ‘खुफिया आंख’ बनने जा रहा है, जो देश की सुरक्षा और समृद्धि दोनों को सुनिश्चित करेगी।

Next Post
'Brewed in India loved by world'

PM Modi’s helicopter fails to land in West Bengal’s Taherpur

Recent News

Agarkar seeks extension as selection committee chair
News

Agarkar seeks extension as selection committee chair

by Blitz India Media
March 19, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: After India successfully defended their T20 World Cup crown, chairman of the men’s senior selection committee...

Read moreDetails
India's trade deficit narrows to $27.1 billion in Feb

Centre launches RELIEF scheme to help exporters

March 19, 2026
India has emerged as leading force in AI applications

India emerges as leading force in AI applications

March 19, 2026
Gas prices in Europe surge 30 pc after escalation of war

Gas prices in Europe surge 30 pc after escalation of war

March 19, 2026
Barcelona thrash Newcastle to quarter-final

Barcelona thrash Newcastle to quarter-final

March 19, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation