• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

88 दिनों में ही पूर्णिया एयरपोर्ट ने बना दिया यात्रियों का रिकॉर्ड

by Blitz India Media
December 20, 2025
in Hindi Edition
0
Purnia Airport sets passenger record in just 88 days
ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है। महज 88 दिनों में 50 हजार यात्रियों ने यहां से उड़ान भर ली है। इस मामले में यह दरभंगा हवाई अड्डे से भी आगे निकल चुका है। पूर्णिया एयरपोर्ट से 50 हजार यात्रियों के उड़ान भरने का भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने जश्न भी मनाया। पूर्णिया एयरपोर्ट पर केक काटा गया।
एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्णिया हवाई अड्डे की अभूतपूर्व उपलब्धि की घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है। हवाई अड्डा आरंभ होने के बाद से अब तक 50,000 से अधिक हवाई यात्रियों को सफलतापूर्वक सेवाएं प्रदान की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टर्मिनल भवन का उद्घाटन 15 सितंबर 2025 को किया गया था। इस क्षेत्र में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग के कारण हवाई अड्डे के यातायात में अभूतपूर्व वृद्धि दिखाई दी। यात्रियों की संख्या सितंबर 2025 में 2,718 से बढ़कर नवंबर में 32000 से ज़्यादा हो गई है, जो बिहार के सीमांचल क्षेत्र के लिए वायु संपर्कता में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
शुरुआत में 300 यात्रियों को सेवा प्रदान करने की क्षमता हेतु निर्मित अंतरिम टर्मिनल भवन में स्टार एयर और इंडिगो द्वारा अहमदाबाद और कोलकाता की उड़ान हेतु परिचालन आरंभ किया गया। तेजी से बढ़ती मांग के साथ सेवा को प्रतिदिन कर दिया गया और नई दिल्ली और हैदराबाद के लिए नए रूट आरंभ किए गए, जिससे उड़ान परिचालनों की कुल संख्या 10 प्रति दिन हो गई।
एयरपोर्ट के उदघाटन के बाद से 12 दिसंबर तक 54,037 यात्रियों का आवागमन हुआ है। 26,695 यात्री का आगमन हुआ है जबकि 26,581 यात्रियों का प्रस्थान। अभी तक कुल 592 विमानों का आवागमन हुआ है। इसमें 296 आने वाले और 296 जाने वाले विमान हैं। डायरेक्टर ने कहा कि पूर्णिया हवाई अड्डे में यात्री यातायात निरंतर वृद्धि की ओर अग्रसर है और यहां एयरलाइंस और गंतव्यों के लिए संपर्कता की मांग पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है।
हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हवाई अड्डे का विस्तार किया जा रहा है। पांच विमान पार्किंग (ए-320 और एटीआर प्रकार) के साथ एक एप्रन बनाया जा रहा है। 30000 वर्ग मीटर के नए टर्मिनल भवन का निर्माण वर्तमान टर्मिनल के पास किया जाएगा। इस नए टर्मिनल में एयरोब्रिज और अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी, जो देश भर के प्रमुख हवाई अड्डों के मानकों के अनुरूप होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कुशल, सुरक्षित और यात्री अनुकूल हवाई अड्डा प्रचालन बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत है।

पूर्णिया एयरपोर्ट पर फ्लाइट और यात्रियों के अभी तक के आंकड़े
n सितंबरः 2,718 यात्री
n अक्टूबरः 11,337 यात्री
n नवंबर: 30,094 यात्री
n 12 दिसंबर तक : 9,127 यात्री
n कुल यात्री: 54,037
n आगमनः 26,695 यात्री
n प्रस्थान: 26,581 यात्री
n कुल विमान आवागमन: 592 (296 आने वाले, 296 जाने)

पाकिस्तान से आए 195 प्रवासियों को मिले भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र

अ हमदाबाद। गुजरात में आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान से आए 195 प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र वितरित किए गए, जिनमें से 122 प्रवासियों को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 (सीएए) के तहत लाभ मिला। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि ये सभी लोग हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समुदायों से हैं और भारत में शरणार्थी के रूप में आए थे। कुल 195 में से 122 को सीएए के तहत नागरिकता दी गई, जबकि बाकी 73 लोगों को प्रमाणपत्र उनके आवेदन के आधार पर अहमदाबाद जिला कलेक्टर कार्यालय से जारी किए गए।

Related Posts

क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
forbes-asia-30-under-30-india-2026
Hindi Edition

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में 78 एंट्री के साथ भारत शीर्ष पर

June 19, 2026
cancer
Hindi Edition

पैनक्रियाटिक कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी

June 19, 2026
china-tibet-colonial-games-book-review
Hindi Edition

चीन, तिब्बत और सच की लड़ाई

June 19, 2026
export
Hindi Edition

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

June 19, 2026
up police
Hindi Edition

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

June 19, 2026
Load More
Next Post
Haryana government gives good news, new rules provide relief to 28,000 taxi owners

हरियाणा सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी नए नियमों से 28 हजार टैक्सी मालिकों को राहत

Recent News

railway
News

Govt approves Rs 270 cr Kavach for East Railway

by Blitz India Media
June 22, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Government has approved the installation of its indigenous train protection system -- Kavach -- on...

Read moreDetails
Keir Starmer

UK PM Starmer announces resignation

June 22, 2026
UIDAI sees 14 million downloads of new Aadhaar App

Aadhaar app crosses 3.1 crore downloads

June 22, 2026
DoT Drafts Administrative Spectrum Rules For Telecom

DoT unveils spectrum plan; Starlink left out

June 22, 2026
Yoga Day celebrated with much fanfare

Yoga Day celebrated with much fanfare

June 22, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation