ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। डीडीए ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एक और सस्ती हाउसिंग स्कीम लॉन्च की है। जनता आवास योजना के तहत द्वारका मोड़ के पास और छतरपुर मेन रोड पर महज 12.50 लाख रुपये के आसपास रेडी टू मूव फ्लैट मिलेंगे। इसके लिए 7 जनवरी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
योजना के तहत द्वारका मोड़ और चंदनहौला गांव छतरपुर मेन रोड क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के रेडी टू मूव इन फ्रीहोल्ड फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत करीब 12.50 लाख रुपये रखी गई है, जो दिल्ली में सबसे सस्ते आवास विकल्पों में से एक मानी जा रही है। इच्छुक आवेदक डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर या हेल्पलाइन नंबर 1800110332 पर कॉल कर पूरी जानकारी ले सकते हैं। डीडीए अधिकारियों के मुताबिक फ्लैट पूरी तरह तैयार हैं, यानी लोगों को बुकिंग के बाद लंबे इंतजार की जरूरत नहीं होगी।

























