ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार राजधानी में प्रदूषण और ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए साझा परिवहन को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की संख्या घटाए बिना प्रदूषण नियंत्रित नहीं किया जा सकता। इसी सोच के तहत कार पूलिंग और साझा टैक्सी सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। कार पूलिंग से न केवल यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक विकल्प मिलता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले वाहनों की संख्या भी कम होती है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार ओला, ऊबर जैसी ट्रांसपोर्ट नेटवर्क कंपनियों के साथ लगातार संवाद कर रही है ताकि साझा राइडिंग को बढ़ावा मिले और महिला चालकों की भागीदारी सुनिश्चित हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सिर्फ प्रदूषण नियंत्रण का उपाय नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों – की जीवन गुणवत्ता सुधारने और सड़कों पर सुरक्षित व सुगम यात्रा सुनिश्चित करने का – दीर्घकालीन मॉडल है।

























