• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, July 1, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

दिल्ली में भी उठाएं अब ‘डल लेक’ का लुत्फ

तेजी से लोकप्रिय हो रहा कश्मीरी गेट के पास स्थित यमुना घाट

by Blitz India Media
January 24, 2026
in Hindi Edition
0
Now enjoy Dal Lake in Delhi too
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच यमुना नदी के किनारे एक ऐसी शांत जगह भी है, जहां पहुंचते ही सुकून का एहसास होने लगता है। कश्मीरी गेट के पास स्थित यमुना घाट इन दिनों लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। सुबह-सुबह यहां का नजारा बेहद खूबसूरत होता है, जब उगता सूरज नदी के पानी पर सुनहरी चमक बिखेर देता है। पक्षियों की चहचहाहट, उनकी उड़ान और नदी से आती ठंडी हवा मन को तरोताजा कर देती है।
यहां बोटिंग और फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस भी लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है। कई लोग इस जगह की तुलना डल लेक जैसे हिल स्टेशन से कर रहे हैं। दिल्ली में रहते हुए प्रकृति के इतने करीब समय बिताने का यह बेहतरीन विकल्प बनता जा रहा है। चलिए आपको इस जगह के बारे में बताते हैं।
कैसे पहुंचे यहां तक
दिल्ली के यमुना घाट तक पहुंचने का सबसे आसान तरीका मेट्रो है। सबसे पहले कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पहुंचें। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद आप ऑटो, ई-रिक्शा या पैदल भी घाट तक जा सकते हैं। ऑटो का किराया करीब 60 से 80 रुपये होता है, जबकि ई-रिक्शा 10 से 20 रुपये प्रति व्यक्ति में ले जाता है। दिल्ली में यमुना के कई घाट हैं, इसलिए सही घाट पर पहुंचना जरूरी है। बोटिंग और पक्षियों को दाना डालने वाला घाट वही है, जहां धर्म संघ गौ सेवा सदन स्थित है। सुबह के समय सबसे ज्यादा लोग यहीं आते हैं।
सर्दियों में यहां का नजारा लगता है अनोखा
यमुना घाट पर खासकर सर्दियों की सुबह का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। यहां पहुंचते ही यमुना नदी पर छाई हल्की धुंध और आसमान के बदलते रंग दिल जीत लेते हैं। सुबह के समय एक तरफ नारंगी तो दूसरी तरफ नीला आसमान दिखाई देता है, जिसे देखने और फोटो खींचने लोग दूर-दूर से आते हैं। घाट पर बड़ी संख्या में लोग सीगल्स को दाना डालते नजर आते हैं। जैसे ही नदी में खाना डाला जाता है, सैकड़ों पक्षी उड़ते हुए पास आ जाते हैं। यह पूरा नजारा बेहद शांत और मन को सुकून देने वाला लगता है।
फोटोग्राफर्स और प्री वेडिंग शूट
यह यमुना घाट अब युवाओं, फोटोग्राफर्स और प्री-वेडिंग शूट के लिए भी काफी पसंदीदा जगह बन चुका है। सुबह के समय यहां लोग गिटार बजाते, गाने गाते और खूबसूरत तस्वीरें खींचते नजर आते हैं। कई कपल्स भी प्री-वेडिंग शूट के लिए यहां पहुंचते हैं। यमुना घाट पर बोटिंग की सुविधा भी है, जो लोगों को काफी आकर्षित करती है।
आमतौर पर वीकेंड पर बोटिंग का किराया करीब 100 रु प्रति व्यक्ति होता है। पहले यह 50 रु था। वीकडेज में किराया थोड़ा कम रहता है।
यमुना नदी के दूसरे किनारे भी जा सकते हैं
यमुना घाट पर बोटिंग के जरिए यमुना नदी के दूसरे किनारे भी जाया जा सकता है। यह हिस्सा ज्यादा खुला और शांत होता है, जहां से पुल तक पैदल घूमने का मौका मिलता है। वहां से वापस आने के लिए नाव ही एकमात्र साधन होती है। यमुना घाट सिर्फ घूमने-फिरने की जगह नहीं है, बल्कि इसका ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। यहां पूजा-पाठ, अंतिम संस्कार और अन्य धार्मिक अनुष्ठान सदियों से होते आ रहे हैं। यही वजह है कि यह घाट आस्था और सुकून दोनों का संगम माना जाता है।

Related Posts

Medical Services
Hindi Edition

नर्सिंग ऑफिसर के 5989 पद , 92 हजार तक सैलरी

June 30, 2026
ISRO Hackathon 2026: छात्रों के लिए स्पेस हैकाथॉन, 1 जुलाई तक करें आवेदन
Hindi Edition

भारतीय अंतरिक्ष हैकाथॉन 2026 का इसरो ने किया शुभारंभ

June 30, 2026
Fire Safety MBA
Hindi Edition

आईपी विश्वविद्यालय फायर सेफ्टी में कॅरिअर बनाने का दे रहा मौका

June 30, 2026
यूपी
Hindi Edition

उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

June 30, 2026
aiims
Hindi Edition

एम्स में बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

June 30, 2026
IIT Delhi
Hindi Edition

आईआईटी दिल्ली क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग्स 2027 में फिर अव्वल

June 30, 2026
Load More
Next Post
Launch of various development works worth Rs 100 crore

100 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ

Recent News

Semiconductor
News

Finance Ministry okays Rs 1.25 lakh cr for Semiconductor Mission

by Blitz India Media
June 30, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Finance Ministry's Expenditure Finance Committee (EFC) has approved an outlay of Rs 1.25 lakh crore...

Read moreDetails
India Faces Water Crisis by 2030, ₹20 Lakh Crore Investment Opportunity

India’s water sector offers Rs 20 lakh cr investment

June 30, 2026
India Thailand Partnership

India, Thailand discuss strengthening strategic partnership

June 30, 2026
artificial intelligence

85 pc Indian consumers trust AI

June 30, 2026
Renewables in the reckoning

India’s energy boom draws US investors

June 30, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation