• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, July 1, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए हुई पहली रजिस्ट्री

-सुगम दर्शन का सपना होगा साकार

by Blitz India Media
January 24, 2026
in Hindi Edition
0
First registry done for construction of Banke Bihari Temple Corridor
ब्लिट्ज ब्यूरो

मथुरा। कान्हा की नगरी वृन्दावन में ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के भक्तों के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। भव्य और दिव्य ‘श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर’ के निर्माण की दिशा में ठोस कदम बढ़ाते हुए भूमि की पहली रजिस्ट्री सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।
गोस्वामी परिवार ने सहर्ष ही पहली रजिस्ट्री
श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए बिहारी पुरा क्षेत्र की संपत्ति संख्या- 25 के एक भाग (69.26 वर्ग मीटर) की रजिस्ट्री तहसीलदार सदर के पक्ष में की गई। यति गोस्वामी, अभिलाष गोस्वामी और अनिकेत गोस्वामी ने इस पुनीत कार्य हेतु सहर्ष अपनी भूमि का विक्रय- विलेख (सेल डीड) निष्पादित किया। जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह और अपर जिलाधिकारी डॉ० पंकज कुमार वर्मा के प्रयासों से हुई यह पहली रजिस्ट्री कॉरिडोर निर्माण के संकल्प को धरातल पर उतारने की शुरुआत है।
परंपरा और आधुनिकता
का अनूठा मेल
उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार गठित इस उच्चाधिकार प्राप्त समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार की अध्यक्षता में प्रशासन, पुलिस, पुरातत्व विभाग और गोस्वामी समाज के प्रतिनिधि शामिल हैं। समिति ने मंदिर के गोस्वामियों, सेवायतों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ निरंतर बैठकें कर सभी के सुझावों को इस योजना में शामिल किया है।
यह कॉरिडोर वृंदावन की प्राचीन दिव्यता को बनाए रखते हुए आधुनिक जरूरतों को पूरा करेगा। इस भव्य निर्माण से ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान मिलेगी और ठाकुर जी के भक्तों के लिए दर्शन की राह आसान हो जाएगी। प्रस्तावित कॉरिडोर में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित वातावरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और सुगम प्रवेश- निकासी द्वार बनाए जाएंगे, जिससे संकरी गलियों में होने वाली भीड़ का दबाव कम होगा।
धार्मिक पर्यटन और रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
कॉरिडोर के निर्माण से वृन्दावन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिसका सीधा लाभ स्थानीय अर्थव्यवस्था को होगा। नए होटलों, रेस्टोरेंटों और दुकानों के खुलने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। समिति ने यह भी घोषणा की है कि जो लोग स्वेच्छा से कॉरिडोर हेतु अपनी जमीन पहले प्रदान करेंगे, उन्हें भविष्य में दी जाने वाली सुविधाओं में वरीयता दी जाएगी।
सुरक्षित और सुविधाजनक
होंगे ठाकुर जी के दर्शन
अभी तक श्रद्धालुओं को वृंदावन की संकरी गलियों के कारण भारी परेशानी और सुरक्षा जोखिमों का सामना करना पड़ता था। कॉरिडोर बनने के बाद श्री बांके बिहारी जी के दर्शन अत्यंत सुलभ हो जाएंगे। यह प्रोजेक्ट न केवल वृन्दावन की ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखेगा, बल्कि आधुनिक तीर्थयात्रियों की जरूरतों को भी पूरा करेगा। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस पवित्र कार्य में सभी अपना सहयोग दें ताकि ब्रज की महिमा वैश्विक पटल पर और अधिक चमके।

Related Posts

Medical Services
Hindi Edition

नर्सिंग ऑफिसर के 5989 पद , 92 हजार तक सैलरी

June 30, 2026
ISRO Hackathon 2026: छात्रों के लिए स्पेस हैकाथॉन, 1 जुलाई तक करें आवेदन
Hindi Edition

भारतीय अंतरिक्ष हैकाथॉन 2026 का इसरो ने किया शुभारंभ

June 30, 2026
Fire Safety MBA
Hindi Edition

आईपी विश्वविद्यालय फायर सेफ्टी में कॅरिअर बनाने का दे रहा मौका

June 30, 2026
यूपी
Hindi Edition

उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

June 30, 2026
aiims
Hindi Edition

एम्स में बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

June 30, 2026
IIT Delhi
Hindi Edition

आईआईटी दिल्ली क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग्स 2027 में फिर अव्वल

June 30, 2026
Load More
Next Post
From Blockchain to Drones, 7 Modern Centres of Excellence Approved in UP

ब्लॉकचेन से ड्रोन तक, यूपी में 7 आधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को मंजूरी

Recent News

Semiconductor
News

Finance Ministry okays Rs 1.25 lakh cr for Semiconductor Mission

by Blitz India Media
June 30, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Finance Ministry's Expenditure Finance Committee (EFC) has approved an outlay of Rs 1.25 lakh crore...

Read moreDetails
India Faces Water Crisis by 2030, ₹20 Lakh Crore Investment Opportunity

India’s water sector offers Rs 20 lakh cr investment

June 30, 2026
India Thailand Partnership

India, Thailand discuss strengthening strategic partnership

June 30, 2026
artificial intelligence

85 pc Indian consumers trust AI

June 30, 2026
Renewables in the reckoning

India’s energy boom draws US investors

June 30, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation