ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। सरकारी कर्मचारियों के बाद अब आम लोगों के लिए भी डीडीए की अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम लॉन्च हो गई है। इस स्कीम के तहत 25% तक डिस्काउंट पर फ्लैट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट शामिल कुल 1720 फ्लैट्स दिए जाएंगे।
कहां-कहां मिलेंगे फ्लैट
नरेला: 1301 फ्लैट
सिरसपुर: 411 फ्लैट (सभी एलआईजी)
कैसे करें आवेदन
रजिस्ट्रेशन शुरू
बुकिंग: 28 जनवरी से
वेबसाइट: eservices.dda.org
पहले आओ–पहले पाओ
बुकिंग अमाउंट
एचआईजी – ₹10 लाख
एमआईजी – ₹4 लाख
एलआईजी– ₹1 लाख
ईडब्ल्यूएस– ₹50 हजार
डिस्काउंट के बाद कीमत
एचआईजी : ₹95.88 लाख से
एमआईजी: ₹66.28 लाख से
एलआईजी: ₹11.51 लाख से
ईडब्ल्यूएस: ₹9.60 लाख से

























