ब्लिट्ज ब्यूरो
कोच्चि। केरल के कोच्चि में 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स ‘साउथम’ का आयोजन हुआ। एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सेलेब्स को साउथ का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। सितारों की मौजूदगी में जगमगाई इस अवॉर्ड नाइट में सान्या मल्होत्रा ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी।
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में अपनी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। येलो कलर की ड्रेस में जब वे स्टेज पर थिरकीं तो देखने वाले हैरान रह गए।

























