ब्लिट्ज ब्यूरो
ईरान से अमेरिका और इजरायल के युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, केवल सैन्य संघर्ष से समाधान नहीं होगा। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की भारत यात्रा के अवसर पर पीएम मोदी बोले, भारत और फिनलैंड दोनों ही कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। किसी भी मुद्दे का समाधान केवल सैन्य संघर्ष से नहीं हो सकता। यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम संघर्षों के शीघ्र अंत और शांति के लिए किए जा रहे हर प्रयास का समर्थन करते रहेंगे।













