ब्लिट्ज ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर कंप्यूटर साइंस के कुल 1672 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके तहत हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर साइंस के रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा। अगर आप भी आवदेन करना चाहते हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर 9 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
बता दें कि, उम्मीदवारों की कम से कम 18 वर्ष आयु होनी चाहिए। अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को प्रदेश सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
अभ्यर्थी के पास होनी चाहिए ये योग्यताएं
एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमसीए या बीई/बीटेक कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या आईटी में डिग्री, कम से कम 55 प्रतिशत अंक
10+2, बी.ए. या एम.ए. स्तर पर हिन्दी या संस्कृत की स्टडी
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) या स्टेट परीक्षा में उत्तीर्ण
आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार तय किया गया है :
सामान्य श्रेणी और अन्य शेष उम्मीदवार : 1000 रुपये
आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार और डीईएसएम
(पूर्व सैनिकों के आश्रित) उम्मीदवार : 250 रुपये
हरियाणा के पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले hpsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं
New Registration पर क्लिक करने के बाद पंजीकरण करें
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन करें
क्रेडेंशियल भरें
जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें
अंत में फॉर्म सबमिट कर के प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें
जानिए चयन प्रक्रिया और वेतन
इस भर्ती में तीन चरणों के माध्यम से चयन होगा। स्क्रीनिंग टेस्ट से इसकी शुरुआत होगगी जिसके बाद योग्य अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। तत्पश्चात लिखित परीक्षा होगी, जिसमें संबंधित विषय पर पकड़ को परखा जाएगा।
अंतिम चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार होगी और उसी के अनुसार भर्ती दी जाएगी।
वेतन जान लीजिए
उम्मीदवारों को 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार को सरकार के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।













