• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, May 7, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

सांस की राह सुरक्षित, एआई देगा डॉक्टरों को मदद

by Blitz India Media
March 11, 2026
in Hindi Edition
0
सांस की राह सुरक्षित, एआई देगा डॉक्टरों को मदद
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। अब ऑपरेशन से पहले एनस्थीसिया (बेहोशी) देना और भी सुरक्षित हो गया है। बेहोशी देने से पहले मरीज की सांस की नली में सिकुड़न का सटीक पता लगाया जा सकता है। वहीं ऑक्सीजन के लिए नली भी सही जगह बिना किसी जटिलता के पहुंचाकर मरीज को सांसें दी जा सकती हैं। आईसीयू में वेंटिलेटर पर भर्ती का और सुरक्षित इलाज मुहैया कराया जा सकता है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित तकनीक से मुमकिन हो सका है। यह जानकारी केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने दी। होटल क्लार्क अवध में एआईडीएए लखनऊ शाखा की ओर से एयरवे मैनेजमेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं सिमुलेशन की भूमिका विषय पर सेमिनार हुआ।

कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि एआई एयरवे मैनेजमेंट को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी स्थितियों में एआई का उपयोग मरीज की सुरक्षा को कई गुना बढ़ा सकता है। जोखिम का अंदाजा लगाना आसान एनस्थीसिया विभाग के डॉ. तन्मय तिवारी ने कहा कि एयरवे मैनेजमेंट यानी सांस के रास्ते को सुरक्षित रखना, बेहोशी और आपातकालीन चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ऐसे में एआई से युक्त मॉनिटरिंग सिस्टम मरीज के दिल की धड़कन, ऑक्सीजन स्तर, ब्लड प्रेशर और श्वसन दर जैसे महत्वपूर्ण शारीरिक मानकों का लगातार विश्लेषण करते रहते हैं। यदि किसी भी पैरामीटर में असामान्य बदलाव दिखाई देता है तो सिस्टम तुरंत डॉक्टर को अलर्ट कर देता है। उन्होंने कहा कि मरीज को नाक, मुंह और गले के रास्ते से नली डालकर ऑक्सीजन देने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में नली डालते समय चोट लगने की आशंका रहती है। जिससे रक्तस्राव का खतरा रहता है। नई तकनीक से यह जोखिम कम होगा। ग्रामीण क्षेत्र को टेली सपोर्ट की संजीवनी डॉ. तन्मय तिवारी ने कहा कि एआई डॉक्टरों का विकल्प नहीं है, बल्कि उनकी बौद्धिक क्षमता और क्लीनिकल निर्णय को सशक्त बनाने का साधन है। एआई आधारित निर्णय सहायता प्रणाली और टेली-सपोर्ट तकनीक के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में भी उच्च गुणवत्ता वाली एनेस्थीसिया एवं एयरवे सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

दवा की सही डोज तय करना आसान एनस्थीसिया विभाग की अध्यक्ष डॉ. मोनिका कोहली ने कहा कि एआई तकनीक एनेस्थीसिया की दवाओं की सही मात्रा तय करने में भी सहायक साबित हो रही है। मरीज की उम्र, वजन, स्वास्थ्य स्थिति और सर्जरी की प्रकृति के आधार पर एल्गोरिदम दवा की उपयुक्त डोज सुझा सकते हैं, जिससे ओवरडोज या अंडरडोज का खतरा कम हो जाता है। डॉ. मोनिका कोहली ने कहा कि एआई पूरी तरह से मानव विशेषज्ञता का विकल्प नहीं है। बल्कि यह एक सहायक उपकरण है। अंतिम फैसला डॉक्टर ही लेते हैं, लेकिन एआई के सहयोग से निर्णय अधिक सटीक और तेज हो सकते हैं। प्रशिक्षण जरूरी टाटा मेमोरियल के डॉ. सोहन सोलंकी ने कहा कि सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण जरूरी है। हाई-फिडेलिटी सिमुलेशन लैब में डॉक्टरों को जटिल परिस्थितियों का अभ्यास कराया जा सकता है। जिससे वास्तविक ऑपरेशन थिएटर में गलतियों की आशंका कम होती है। सिमुलेशन तकनीक से टीमवर्क, संचार कौशल और संकट प्रबंधन क्षमता भी बेहतर होती है। कार्यक्रम में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के डॉ. विशाल देव, डॉ. अपर्णा शुक्ला, डॉ. दिनेश कौशल, डॉ. मनोज चौरसिया, डॉ. मनोज गिरी, डॉ. आशीष कन्नौजिया मौजूद रहे।

Related Posts

चुनाव जीत पर पीएम मोदी बोले, आज ऐतिहासिक दिन
Hindi Edition

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमलः पीएम मोदी

May 6, 2026
ग्रीन जॉब्स में तेजी, 2030 तक 2 करोड़ अवसर, जानें करियर, कोर्स और सैलरी
Hindi Edition

2030 तक दुनिया में सृजित होंगे ‘ग्रीन जॉब्स’ के 2 करोड़ से अधिक नए अवसर

May 6, 2026
salary
Hindi Edition

12वीं के बाद ये कोर्स दिलाएंगे तगड़ी सैलरी

May 6, 2026
जेईई मेन का परिणाम जारी, दाखिले के लिए पर्सेंटाइल के मानक तय
Hindi Edition

जेईई मेन का परिणाम जारी, दाखिले के लिए पर्सेंटाइल के मानक तय

May 6, 2026
Artificial-intelligence
Hindi Edition

एआई के दौर में स्किल ले जाएगी आगे

May 6, 2026
hiring
Hindi Edition

विभिन्न विभागों में निकली हजारों पदों पर भर्तियां

May 6, 2026
Load More
Next Post
आयुष्मान भारत

बड़ी सौगात : सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में भी मिलेगी आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा

Recent News

Bengal observer PIL
News

PIL seeks removal of UP cop as poll observer

by Blitz India Media
April 29, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: A public interest litigation (PIL) has been filed before the Supreme Court challenging the decision of...

Read moreDetails
India among top countries in meeting climate targets

India among top countries in meeting climate targets

April 29, 2026
EPFO

EPFO settles record 8.31 crore claims in FY26

April 29, 2026
PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

April 29, 2026
voting

Over 78 pc turnout in Bengal second phase till late afternoon

April 29, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation