• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, April 13, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

कल्याणकारी योजनाएं बदल रहीं जीवन

6 सरकारी स्कीमों में मिलता है लाखों का लाभ, प्रीमियम ₹100 से कम, गरीब हो या अमीर सब उठा सकते हैं लाभ

by Blitz India Media
April 13, 2026
in Hindi Edition
0
modi
Share on FacebookShare on Twitter

आस्था भट्टाचार्य

देश में सरकार की कल्याणकारी योजनाएं गरीब, किसान और महिलाओं के लिए अत्यंत आकर्षक हैं। आयुष्मान भारत के माध्यम से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, पीएमजीकेवाई के तहत मुफ्त राशन और पीएमएवाई के माध्यम से पक्क ा घर मिलने से करोड़ों लोगों का जीवनस्तर मजबूत हो रहा है। ई-श्रम और पीएम-किसान जैसे उपाय आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।

कुछ लाभकारी योजनाएं

महंगाई और अनिश्चित भविष्य के बीच हर आदमी के लिए बीमा और स्वास्थ्य सुरक्षा बेहद जरूरी हो गई है। केंद्र सरकार ने ऐसी कई योजनाएं शुरू की हैं जिनमें सालाना प्रीमियम 100 रुपये से भी कम है और बदले में लाखों रुपये तक का लाभ मिलता है। इनमें बैंक खाता या आधार जैसे सामान्य दस्तावेजों से ही रजिस्ट्रेशन हो जाता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आम आदमी बीमा योजना और निरामय स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी स्कीमें गरीब से लेकर मिडिल क्लास तक के लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित हो रही हैं।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत का ही एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर दिया जाता है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक कम लागत वाली दुर्घटना बीमा योजना है। इसमें सालाना प्रीमियम सिर्फ 20 रुपये है, जो सीधे बैंक खाते से कट जाता है। इस योजना के तहत दुर्घटना में मौत या पूर्ण दिव्यांगता की स्थिति में 2 लाख रुपये और आंशिक दिव्यांगता पर 1 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। 18 से 70 साल की आयु के लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

इसका सालाना 436 रुपये प्रीमियम देना है, जबकि बीमित शख्स की मौत होने पर उसके परिवार को 2 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। 18 से 50 साल तक के लोग इस योजना में शामिल हो सकते हैं और 55 साल तक कवरेज जारी रहता है।

आयुष्मान भारत योजना

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को सरकारी और लिस्टेड प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलती है। गंभीर बीमारियों, सर्जरी और लंबे इलाज में आने वाला भारी खर्च इस योजना से काफी हद तक कम हो जाता है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

इसके तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर दिया जाता है। इसमें अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन, जांच, दवाइयों और फॉलो-अप इलाज का खर्च शामिल होता है और प्रीमियम नहीं देना होता, इलाज कैशलेस होता है।

आम आदमी बीमा योजना

इस योजना में बहुत कम या शून्य प्रीमियम पर जीवन बीमा कवर मिलता है। प्राकृतिक मौत पर 30,000 रुपये और दुर्घटना में मौत या पूर्ण दिव्यांगता पर 75,000 रुपये तक का लाभ दिया जाता है।

निरामय स्वास्थ्य बीमा योजना

इसमें नाममात्र के प्रीमियम पर इलाज, दवाइयों, थैरेपी और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का कवर मिलता है। इसमें मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक दिव्यांगता से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधा शामिल है।

केंद्रीय बजट 2026-27 में गरीब कल्याण योजना

केंद्रीय बजट 2026-27 में गरीब कल्याण को प्राथमिकता देते हुए मुफ्त राशन के लिए ₹2.27 लाख करोड़ और ‘वीबी-जीआरएएम-जी’ योजना के लिए ₹95,692 करोड़ का ऐतिहासिक आवंटन किया गया है। ग्रामीण विकास का बजट ₹2.73 लाख करोड़ तक बढ़ाया गया है। प्रमुख योजनाओं में पीएम-किसान के लिए ₹63,500 करोड़ और पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लिए ₹54,916.70 करोड़ शामिल हैं।

कल्याण से जुड़ी प्रमुख घोषणाएं

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेवाई) : 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन के लिए ₹2.27 लाख करोड़ का प्रावधान है।

ग्रामीण विकास और आवास: ग्रामीण विकास के लिए कुल बजट अब ₹2.73 लाख करोड़ हो गया है।

पीएम आवास योजना (ग्रामीण): आवास सुरक्षा के लिए ₹54,916.70 करोड़ आवंटित किए गए हैं। जो

पीएम-किसान सम्मान निधि: छोटे और सीमांत किसानों के लिए ₹63,500 करोड़ का प्रावधान।

स्वास्थ्य सुरक्षा (आयुष्मान भारत): स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के लिए ₹1,06,530.42 करोड़ का आवंटन किया गया है।

ग्रामीण रोजगार (वीबी-जीआरएएम-जी): ग्रामीण विकास के लिए ₹95,692 करोड़ का आवंटन।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: ग्रामीण कनेक्टिविटी के लिए ₹19,000 करोड़ का प्रावधान।

यह बजट ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के साथ गरीब, किसान, महिला और युवा के कल्याण पर केंद्रित है।

ऐसे मिल रहा लाभ

स्वास्थ्य सुरक्षा: आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है।

आर्थिक और खाद्य सुरक्षा: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेवाई) के माध्यम से 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। किसान योजना के तहत किसानों को ₹6,000 की वार्षिक सहायता मिल रही है।

आवास और सुविधाएं: प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत गरीबों को पक्का मकान, आवास योजना से गैस कनेक्शन और ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत पानी मिल रहा है।

सामाजिक सुरक्षा: ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के निवासियों को दुर्घटना बीमा और अन्य लाभ मिल रहे।

शिक्षा और रोजगार: पीएमकेवीवाई के माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के मिल रहे हैं अवसर।

Related Posts

मिनर्वा अकादमी ने रचा इतिहास लिवरपूल को 6-0 से हराया
Hindi Edition

मिनर्वा अकादमी ने रचा इतिहास लिवरपूल को 6-0 से हराया

April 13, 2026
Lionel Messi
Hindi Edition

250 करोड़ लेकर भी केरल नहीं आई अर्जेंटीना टीम

April 13, 2026
हाथ नहीं, पर हौसले से छुआ आसमान
Hindi Edition

हाथ नहीं, पर हौसले से छुआ आसमान

April 13, 2026
गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू
Hindi Edition

गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू

April 13, 2026
फीफा विश्व कप 11 जून से, सभी 48 टीमें तय
Hindi Edition

फीफा विश्व कप 11 जून से, सभी 48 टीमें तय

April 13, 2026
Modi
Hindi Edition

सभी के लिए है विकास का गुजरात मॉडल

April 13, 2026
Load More
Next Post
फीफा विश्व कप 11 जून से, सभी 48 टीमें तय

फीफा विश्व कप 11 जून से, सभी 48 टीमें तय

Recent News

Jannik Sinner
News

Sinner topples Alcaraz to win title

by Blitz India Media
April 13, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Jannik Sinner delivered a composed performance to defeat Carlos Alcaraz 7-6 (7-5), 6-3 in the final...

Read moreDetails
India data centre

India’s data centre market to reach $22 billion

April 13, 2026
Mutual fund

Mutual fund industry’s AUM rises 12 pc

April 13, 2026
crude-oil

Crude oil prices surge nearly 10 pc

April 13, 2026
US President Donald Trump

US to blockade ships entering or exiting Iranian ports

April 13, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation