गुलशन वर्मा
नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 के लिए सभी 48 टीमें तय हो चुकी हैं। विभिन्न महाद्वीपों में हुए क्वालीफायर और प्लेऑफ के अंतिम दौर के बाद इन टीमों पर मुहर लगी। अंतिम छह स्थान मार्च में ही तय हो गए थे। वहीं स्वीडन, तुर्की, बोस्निया और हर्जेगोविना और चेक गणराज्य ने यूईएफए प्लेऑफ के जरिए क्वालीफाई किया।
इराक और डीआर कांगो ने इंटरकांटिनेंटल प्लेऑफ के जरिए अंतिम दो स्थान हासिल किए। इराक ने बोलीविया को हराकर अंतिम स्थान पक्क ा किया। संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा 11 जून से 19 जुलाई तक टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। यह पहला संस्करण होगा जिसमें 48 टीमें और 12 ग्रुप शामिल होंगे।
4 बार का चैंपियन इटली इस बार बाहर
चार बार का चैंपियन इटली लगातार तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनाने से चूक गया। वर्ल्ड कप के यूरोपियन क्वालिफायर्स के फाइनल में उसे बोस्निया और हर्जेगोविना के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।
टीमों को 12 ग्रुपों में बांटा गया
ग्रुप ए : मेक्सिको, चेक गणराज्य, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया।
ग्रुप बी : कनाडा, बोस्निया और हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड।
ग्रुप सी : ब्राजील, हैती, मोरक्को, स्कॉटलैंड।
ग्रुप डी : संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पैराग्वे, तुर्की।
ग्रुप ई : कुराकाओ, इक्वाडोर, जर्मनी, आइवरी कोस्ट।
ग्रुप एफ : नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया।
ग्रुप जी : बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड।
ग्रुप एच : केप वर्डे, सऊदी अरब, स्पेन, उरुग्वे।
ग्रुप आई : फ्रांस, नॉर्वे, सेनेगल, इराक।
ग्रुप जे : अल्जीरिया, अर्जेंटीना, ऑस्टि्रया, जॉर्डन।
ग्रुप के : कोलंबिया, जमैका, पुर्तगाल, उज्बेकिस्तान।
ग्रुप एल : क्रोएशिया, इंग्लैंड, घाना, पनामा।













