ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली।भारतीय डाक सेवा (आईपीओ) के छह एसएजी स्तर के अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है। प्रदीप कुमार को डाक निदेशालय में डीडीजी (मेल ऑपरेशंस) के पद पर तैनात किया गया है, जबकि राज कुमार को डाक निदेशालय में डीडीजी (कार्मिक) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। निर्मल सिंह अब डाक निदेशालय में डीडीजी (एस्टेट्स) हैं।
इसी तरह, चंद्र शेखर काकुमानु का तबादला बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन पोस्टल टेक्नोलॉजी (सीईपीटी) के महाप्रबंधक के रूप में भेजा गया है; नीरज कुमार झा को पार्सल निदेशालय में जीएम (ऑपरेशंस-II) बनाया गया है और गौरव श्रीवास्तव बीएमजी इंदौर के रूप में कार्यभार संभालेंगे।













