ब्लिट्ज ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने के साथ ही बोर्ड टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की गई है। हाईस्कूल में अक्षत गोपाल ने टॉप किया है।
उत्तराखंड बोर्ड की ओर से टॉपर्स को सम्मानित किया जा सकता है। पिछले वर्ष बोर्ड ने एलान किया था कि हाइस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 70 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्रा छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा।
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट
इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया।
10वीं की टॉपर लिस्ट
| रैंक | नाम | प्राप्तांक | प्रतिशत | शहर |
|---|---|---|---|---|
| 1 | अक्षत गोपाल | 491 | 98.2% | रामनगर |
| 2 | इशांत कोठारी | 490 | 98.0% | उत्तरकाशी |
| भूमिका | 490 | 98.0% | नैनीताल | |
| 3 | योगेश जोशी | 489 | 97.8% | बागेश्वर |
12वीं की टॉपर लिस्ट
| रैंक | नाम | प्राप्तांक | प्रतिशत | शहर |
|---|---|---|---|---|
| 1 | गीतिका पंत | 490 | 98.0% | बागेश्वर |
| सुशीला मेहंदीरत्ता | 490 | 98.0% | यूएस नगर | |
| 2 | आर्यन | 489 | 97.8% | ऋषिकेश |
| 3 | वंशिका | 485 | 97.0% | – |













