ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से देशभर में अप्रेंटिसशिप के 1865 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट की चुकी है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाकर या डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 19 मई निर्धारित है।
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 1 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को छूट दी गई है।
बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू
न ई दिल्ली। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की ओर से पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार बिहार पुलिस में शामिल होकर देश के सेवा करना चाहते हैं, उन उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 मई से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 01 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 122 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
पुलिस हवलदार के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं या उत्तीर्ण या इसके समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है।













