• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

3 बार प्रीलिम्स में फेल, चौथे प्रयास में यूपीएससी में हासिल की 26वीं रैंक

इंटरव्यू से पहले हो गया था मां का निधन, फिर भी नहीं खोया आत्मविश्वास

by Blitz India Media
June 17, 2026
in Hindi Edition
0
roopal-rana-upsc-air-26-success-story

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करना लाखों युवाओं का सपना होता है लेकिन इस मंजिल तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं होता। कई बार असफलताएं रास्ता रोकती हैं, कई बार हालात हिम्मत तोड़ने की कोशिश करते हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली रूपल राणा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जो बताती है कि अगर इरादा मजबूत हो तो लगातार मिलने वाली नाकामियां भी सफलता का रास्ता बन सकती हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया रैंक 26 हासिल करने वाली रूपल राणा ने यह मुकाम अपने चौथे प्रयास में हासिल किया। उनकी यह सफलता केवल एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं, बल्कि सीखने, खुद को बदलने और हर असफलता से आगे बढ़ने की मिसाल है।

बागपत से दिल्ली तक का सफर

रूपल राणा की शुरुआती पढ़ाई बागपत में हुई। दसवीं तक की शिक्षा वहीं पूरी करने के बाद वह राजस्थान के पिलानी चली गईं ं, जहां उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित विषय में स्नातक की पढ़ाई की। कॉलेज के दूसरे वर्ष में पहली बार उन्हें यूपीएससी परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी मिली। उसी समय उन्होंने तय कर लिया कि वह सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। गणित और विज्ञान की छात्रा होने के कारण उनके लिए इतिहास, राजनीति और समसामयिक घटनाओं जैसे विषय बिल्कुल नए थे, लेकिन उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया।

असफल प्रयासों ने सिखाए बड़े सबक

रूपल के पहले तीन प्रयास प्रीलिम्स चरण में ही समाप्त हो गए। हालांकि उन्होंने इन असफलताओं को हार नहीं माना बल्कि सीखने का अवसर बनाया। पहले प्रयास के बारे में वह खुद मानती हैं कि उनकी तैयारी पूरी नहीं थी। उन्होंने परीक्षा को केवल अनुभव लेने के लिए दिया था। दूसरे और तीसरे प्रयास में उन्होंने काफी पढ़ाई की, लेकिन परीक्षा हॉल में एक बड़ी गलती कर बैठीं। नकारात्मक अंकन के डर से उन्होंने बहुत कम प्रश्नों के उत्तर दिए। दूसरे प्रयास में उन्होंने केवल 71 और तीसरे प्रयास में 78 प्रश्न हल किए। बाद में उन्हें महसूस हुआ कि यही रणनीति उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बन गई थी।

रणनीति बदली और किस्मत भी बदल गई

तीसरे प्रयास के बाद रूपल ने अपनी पूरी तैयारी का गहराई से विश्लेषण किया। उन्होंने पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन शुरू किया और समझने की कोशिश की कि यूपीएससी सवाल किस तरह पूछता है। इसके साथ ही उन्होंने मॉक टेस्ट में अधिक प्रश्न हल करने की आदत डाली। धीरे-धीरे उनका आत्मविश्वास बढ़ने लगा और अंक भी बेहतर आने लगे। चौथे प्रयास में उन्होंने प्रीलिम्स में 94 प्रश्नों के उत्तर दिए। परिणाम यह रहा कि उन्होंने कटऑफ से 23 अंक अधिक प्राप्त किए और आराम से अगले चरण में पहुंच गईं। रूपल का मानना है कि सफलता का रास्ता सीमित और भरोसेमंद स्रोतों से होकर गुजरता है। उनके अनुसार एक किताब को कई बार पढ़ना, कई किताबों को एक बार पढ़ने से कहीं ज्यादा उपयोगी है।

Related Posts

क्या 2029 तक एकजुट रह पाएगा इंडिया गठबंधन?
Hindi Edition

सवालों में घिरी विपक्षी एकता

June 19, 2026
forbes-asia-30-under-30-india-2026
Hindi Edition

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में 78 एंट्री के साथ भारत शीर्ष पर

June 19, 2026
cancer
Hindi Edition

पैनक्रियाटिक कैंसर के खिलाफ बड़ी कामयाबी

June 19, 2026
china-tibet-colonial-games-book-review
Hindi Edition

चीन, तिब्बत और सच की लड़ाई

June 19, 2026
export
Hindi Edition

युद्ध संकट के बावजूद यूपी का एक्सपोर्ट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

June 19, 2026
up police
Hindi Edition

दिल्ली में बस की सुरक्षा सशस्त्र महिला पुलिस के हवाले

June 19, 2026
Load More
Next Post
canada

कनाडा में बैंक अकाउंट कैसे खुलवाएं, समझ लें भारतीय छात्र

Recent News

artificial intelligence
News

Data centre pipeline reaches 8.33 GW

by Blitz India Media
June 20, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India’s data centre development pipeline has surged to 8.33 GW, more than five times the country’s...

Read moreDetails
RVNL NMDC Contract

RVNL bags Rs 2,977 cr NMDC contract

June 20, 2026
Drugs

Centre bans 16 fixed dose drugs

June 20, 2026
BFSI funds lead investment returns in May

BFSI funds lead investment returns in May

June 20, 2026
India, Uzbekistan to double bilateral trade

India, Uzbekistan to double bilateral trade

June 20, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation