ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। मुंबई-पुणे के बीच बढ़ती ट्रैफिक समस्या को दूर करने का हल प्रशासन ने निकाल लिया है। समस्या के समाधान के लिए सरकार ने मुंबई-पुणे के बीच तीसरा हाईवे तैयार करने का फैसला लिया है। नए हाईवे का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मुंबई-पुणे के बीच तैयार होने वाला नया हाइवे करीब 150 किमी लंबा होगा। हाईवे की शुरू अटल सेतु के करीब से होगी। मौजूदा समय हाईवे निर्माण के लिए सर्वे और अध्ययन की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। प्रस्तावित हाईवे के लिए निविदा आमंत्रित की गई है।
लगातार बढ़ते वाहनों की वजह से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक लगना आम बात है। कुछ महीने पहले गैस से भरे एक टैंकर के पलट जाने की वजह से हाईवे को 35 घंटे से अधिक समय तक बंद रखना पड़ा था। हाइवे के करीब नए औद्योगिक केंद्र की योजना पर काम कर रही है।













