ब्लिट्ज ब्यूरो
लखनऊ। यूपी भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले नई टीम का एलान कर दिया है। भाजपा की नई टीम में ओबीसी को तरजीह दी गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा पूजा पाल और सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई लिस्ट में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल हैं। इसी तरह पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।
सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। देवेंद्र सिंह किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। अशोक रावत अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रकाश पाल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। दिनेश प्रताप सिंह मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं। रोहित मिश्रा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।
इनको प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया
रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल,राजेश चौधरी
इन नेताओं को क्षेत्रीय अध्यक्ष पद दिया गया
नवाब सिंह नागर – क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिम)
पूरन लाल लोधी – क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज)
राम किशोर साहू – क्षेत्रीय अध्यक्ष (कानपुर)
अवधेश द्विवेदी – क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध)
अशोक चौरसिया – क्षेत्रीय अध्यक्ष (काशी)
विनोद राय – क्षेत्रीय अध्यक्ष (गोरखपुर)।
इन नेताओं को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
नीरज सिंह, सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर डॉ धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह,नीरज सिंह,अर्चना मिश्रा,पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी, आलोक गुप्ता













