ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने की लास्ट डेट 27 जुलाई निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवार 03 अगस्त तक अपने फॉर्म में करेक्शन पर सकते हैं।













