ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) विश्वविद्यालय छात्रों को आग और औद्योगिक सुरक्षा (फायर एंड इंडस्टि्रयल सेफ्टी) में कॅरिअर बनाने का अवसर दे रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने अलग-अलग कोर्स में दाखिला लेने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें सप्ताहांत एक्जीक्यूटिव एमबीए, एमबीए और पीजी डिप्लोमा (फायर एंड इंडस्टि्रयल सेफ्टी) कोर्स शामिल हैं।
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 2500 रुपये के पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नलिनी रंजन के अनुसार तीनों कोर्स रोजगारोन्मुखी है। बाजार में इनकी अच्छी मांग है। तीन कोर्स विश्वविद्यालय के द्वारका परिसर के विभिन्न स्कूलों में उपलब्ध है।













