• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, October 19, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

इस्राइल-हमास में युद्धविराम लागू

by Blitz India Media
January 24, 2025
in Focus uk, News, States
0
Gaza ceasefire pact finally takes place
ब्लिट्ज ब्यूरो

यरुशलम। इस्राइल-हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू हो गया है। इस दौरान हमास ने 471 दिनों के बाद तीन महिला बंधक रोमी गोनेन, एमिली दामरी और डोरोन स्टीनब्रेचर को रिहा कर दिया। तीनों महिलाएं अपने घर पर पहुंच गई, जिसकी तस्वीर इस्राइल सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

तीनों महिलाएं जब छूटकर अपने घर पहुंचीं तो घरवालों के आंसू छलक पड़े। 24 साल की रोमी गोनेन की खुशी 7 अक्तूबर, 2023 को गम और खौफ में बदल गई थी। वह उस खौफनाक दिन हमास के हमले के दौरान नोवा उत्सव से भागने के दौरान बंधक बना ली गई थीं।

इस्राइल-हमास समझौते के बाद रोमी गोनेन के साथ ही ब्रिटिश-इस्राइली दोहरी राष्ट्रीयता रखने वाली 28 वर्षीय एमिली दामारी और 31 साल की पशु चिकित्सा नर्स डोरोन स्टीनब्रेच भी रिहा हुई हैं। एमिली दामारी को हमास ने किबुत्ज केफर अजा से बंधक बनाया था। जब उनकी रिहाई हुई,तो परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा कि उनके लिए 471 दिन बहुत कष्टदायक रहे, पर उससे भी अधिक उनकी रिहाई के 24 घंटे का इंतजार कष्टदायक रहा। घर पहुंचने पर एमिली को गले लगाकर उनकी मांं मैंडी रो पड़ीं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि बेटी घर आ गई है। रोमी इस्राइल के उत्तर में केफर वेराडिम में अपने घर से नोवा उत्सव में शामिल होने गई थीं। उसके परिवार ने कहा कि वह वहां वह करने गई थी जो उसे पसंद था, नृत्य करना। उसने 12 साल नृत्य सीखा और कोरियोग्राफर बन गई। हमास के हमलों के दौरान सायरन बजने पर रोमी ने अपने परिवार को फोन किया था। उनकी मां ने बेटी के साथ उस आखिरी कॉल में गोलियों की आवाज के साथ ही अरबी में चिल्लाने की आवाजें सुनी थीं। बीते नवंबर में पोस्ट एक वीडियो में उसे खिलखिलाती मुस्कानों, चमकदार रोशनी व सबसे अच्छी दोस्त लड़की कहा गया था।

अब रोमी के लौटने से एक बार फिर उसका घर गुलजार हो गया है।

नर्स डोरोन की बहन को मिली उनकी सनशाइन
हमास के हमले में मंडोरोन स्टीनब्रेचर को किबुत्ज केफर अजा में उनके अपार्टमेंट से अगवा किया गया था। थिएटर व फिल्म की पढ़ाई के दौरान डोरोन का जानवरों के लिए प्यार बढ़ा। इस वजह से वह पशु चिकित्सक नर्स बन गईं। बीते साल मई में उनकी बहन यामित ने उन्हें एक एहसासों से भरा खत लिखा। इसमें उन्होंने डोरोेन को अपनी सनशाइन कहा था। अब जब डोरोन घर लौटीं तो उन्हें लगा जैसे सच में घर में नई रोशनी आई है।

90 फलस्तीनी कैदियों को किया रिहा
रा मल्लाह। इस्राइल-हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू होने के बाद लोगों में खुशी का आलम है। रविवार को एक ओर हमास ने तीन इस्राइली महिला बंधकों को छोड़ा, तो वहीं इस्राइल ने 90 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया। इस्राइल के रामल्लाह स्थित ओफर जेल से फलस्तीनी कैदी रिहा किए गए। इसमें फलस्तीन के प्रमुख संगठन की कार्यकर्ता, महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। इनकी रिहाई के वक्त जेल के बाहर बड़ी संख्या में फलस्तीनी जमा हुए। इन्हें पत्थरबाजी और हत्या के प्रयास समेत सुरक्षा संबंधी अपराधों के लिए हिरासत में लिया था। इस्राइल ने जिनको रिहा किया है, उनमें कई फलस्तीनी हस्तियां शामिल हैं। इसमें प्रमुख पॉपुलर फ्रंट फॉर लिबरेशन ऑफ फलस्तीन की प्रमुख 62 वर्षीय खालिदा जर्रारा भी शामिल हैं।

हजारों की जान गई, लाखों को घर छोड़ना पड़ा युद्ध के दौरान
बता दें कि 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के साथ शुरू इस्राइल-हमास युद्ध में हजारों लोगों की जान चली गई। वहीं लाखों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। इस संघर्ष के दौरान मिस्र, कतर, अमेरिका जैसे कई देशों ने दोनों देशों के बीच स्थिति समान्य करने का प्रयास किया। आखिरकार इस्राइल ने 15 जनवरी को युद्ध विराम समझौता और बंधकों की रिहाई पर सहमति जताई। गौरतलब है कि इससे पहले, नवंबर 2023 में एक सप्ताह के युद्ध विराम के दौरान भी 100 से ज्यादा बंधकों को रिहा किया गया था।

Related Posts

Nishad Kumar
News

Nishad Kumar strikes gold in Asian Para Games

October 19, 2026
dolar
News

Foreign banks investing more in India

October 19, 2026
FSSAI
News

FSSAI takes action against Zepto, three others

October 19, 2026
UAE and America, energy first
News

Mumbai talks: UAE and America, energy first

October 19, 2026
Cancer drugs to cost up to 70% less
News

Cancer drugs to cost up to 70% less

October 18, 2026
blitzindia-daily-news
News

The Week in Review: IDBI Bank Sale, Inflation & Key News

October 18, 2026
Load More
Next Post
Adani Power stock has upside potential of 54.5 pc in next 24 months: Ventura

Adani Power stock has upside potential of 54.5 pc in next 24 months: Ventura

Recent News

Nishad Kumar
News

Nishad Kumar strikes gold in Asian Para Games

by Blitz India Media
October 19, 2026
0

Nagoya, 19 October: Nishad Kumar added an unexpected gold medal to his impressive para-athletics career, winning the men’s T47 long...

Read moreDetails
dolar

Foreign banks investing more in India

October 19, 2026
FSSAI

FSSAI takes action against Zepto, three others

October 19, 2026
UAE and America, energy first

Mumbai talks: UAE and America, energy first

October 19, 2026
Cancer drugs to cost up to 70% less

Cancer drugs to cost up to 70% less

October 18, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation