ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। विख्यात अर्थशास्त्री एवं पॉलिसी एडवाइजर एनके सिंह ने इस अवसर पर अपने वीडियो संदेश में कहा कि ब्लिट्ज इंडिया समूह भारत की विकास यात्रा का वाहक बनेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास को पूरे विश्व ने सराहा है। एक ‘फ्रेजाइल कंट्री’ से बदल कर भारत आज ‘कंट्रीब्यूटर’ राष्ट्र बनकर पूरी दुनिया को प्रेरित कर रहा है और स्पष्ट एवं दूरगामी नीतियों के आधार पर बहुत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत के विकास की गौरव गाथा संयुक्त राष्ट्र की सभी भाषाओं में प्रसारित होनी चाहिए। ब्लिट्ज इंडिया समूह इस दिशा में सार्थक व प्रशंसनीय प्रयास कर रहा है।