ब्लिट्ज ब्यूरो
दुमका। 10वीं तक पढ़ाई की है लेकिन सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका आ गया है। झारखंड में चौकीदार भर्ती की घोषणा की गई है। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है जिसके बाद आवेदन भी शुरू हो गए हैं। फॉर्म ऑफलाइन मोड में स्वीकार हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप चौकीदार पद पर आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निर्धारित फॉर्मेट में अप्लाई करना होगा।
पद की डिटेल्स: यह भर्ती झारखंड गृह विभाग, सह जिला दण्डाधिकारी, दुमका के लिए निकली है। इसमें सीधी भर्ती और बैकलॉग भर्ती दोनों तरह के पद शामिल हैं।
भर्ती टाइप चौकीदार की वैकेंसी
सीधी भर्ती-246, बैकलॉग भर्ती-82
कुल-328
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान/बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी का चरित्र अच्छा हो एवं आपराधिक इतिहास न हो। इसके लिए फॉर्म में नोटरी द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट लगाना होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को साइकिल चलाने का ज्ञान होना चाहिए और संबंधित बीट क्षेत्र का स्थायी निवासी होना चाहिए। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं। डाउनलोड करें-
Jharkhand Chowkidar Recruitment 2025 Official Notification PDF
आयुसीमा : विज्ञापन प्रकाशित होने तक अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष सामान्य वर्ग के लिए है। अनारक्षित दिव्यांगजनों के लिए आयुसीमा 45 वर्ष है। वहीं पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों की 37 वर्ष। दिव्यांगजन अभ्यर्थियों की 47 वर्ष की आयु तय की गई है। महिला अनारक्षित/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों की उम्र 38 है।
हाइट : सामान्य जाति/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों की हाइट 160सेमी, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग 160 सेमी, एससी/एसटी के लिए 155 सेमी और महिलाओं के लिए 148 सेमी न्यूनतम ऊंचाई तय की गई है।
फिजिकल : एक मील की दौड़ पुरुष को 5 मिनट या इससे पहले लगानी होगी। इसके 20 अंक मिलेंगे। वहीं 5 मिनट के बाद 06 मिनट तक दौड़ लगाने वालों को 10 अंक मिलेंगे। इसी तरह महिलाओं को 8 मिनट या इससे पहले दौड़ पूरी करनी होगी।
सैलरी : पे मैट्रिक्स लेवल-1, वेतनमान-5200-20200, ग्रेड पे-1800 एवं नियमानुसार समय-समय पर भत्ता भी मिलेगा
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा, शारीरिक माप, शारीरिक जांच आदि के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन निशुल्क
लिखित परीक्षा में 50 अंकों की होगी इसमें संबंधित जिले से सामान्य ज्ञान एवं स्थानीय भाषा, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, खड़िया, खोरड़ा, नागपुरी आधिक से प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें न्यूनतम 30 प्रतिश अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। आवेदन फॉर्म 10 मई शाम 5 बजे तक उपायुक्त, दुमका का कार्यालय, जिला सामान्य शाखा, समाहरणालय भवन, ब्लॉक ए०, दुमका, पिन कोड – 814101 के पते पर स्पीड पोस्ट / निबंधित डाक के माध्यम से भेजना होगा। झारखंड चौकीदार की इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन और dumka.nic.in चेक करने की सलाह दी जाती है।