• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, April 12, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

सीएम योगी ने एक साथ दो कल्याण मंडपम की दी सौगात

सरकार का मंत्र, सबका साथ-सबका विकास

by Blitz India Media
August 29, 2025
in Hindi Edition
0
CM Yogi gave the gift of two Kalyan Mandapams simultaneously
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक साथ दो कल्याण मंडपम (कन्वेंशन सेंटर) का शुभारंभ किया। इनके बन जाने से पारिवारिक आयोजनों के लिए लोगों को महंगे विकल्पों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ये दोनों कन्वेंशन सेंटर शहर के योगीराज बाबा गंभीरनाथ नगर के मानबेला और राप्तीनगर विस्तार के टोला पीरु शहीद में बनाए गए हैं।
नगरवासियों को यह सौगात मिलने से जहां पहले शादी-ब्याह जैसे पारिवारिक आयोजनों के लिए लोगों को महंगे विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ता था वहीं अब केवल 11,000 से 25,000 रुपये में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मंडपम बुक किए जा सकेंगे। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। कल्याण मंडपम की शुरुआत को उन्होंने गरीबों के लिए सस्ती और सम्मानजनक सामुदायिक सुविधाओं की दिशा में बड़ा कदम बताया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण मिलकर पांच कल्याण मंडपम बना चुके हैं, अन्य प्रक्रिया में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने मुझे विधायक चुना, उसी पैसे में से 01.86 करोड़ लगाकर कल्याण मंडपम तैयार करवाया गया है। शेष राशि विकास प्राधिकरण ने दी। उन्होंने गोरखपुर विकास प्राधिकरण को इसके लिए धन्यवाद भी दिया।
योजनाओं में नहीं देखा जाता चेहरा या पार्टी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। आज तक 57 लाख से अधिक गरीबों को आवास मिला, वह भी बिना चेहरा या पार्टी देखे। उन्होंने बताया कि अब हर गरीब को आयुष्मान भारत योजना या मुख्यमंत्री राहत कोष से निशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है।
उत्तर प्रदेश हुआ दंगा और माफियामुक्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त और माफियामुक्त होगा। पर, आज दंगामुक्त, माफियामुक्त उत्तर प्रदेश हकीकत है। अब यूपी में माफिया प्रवृत्ति हावी नहीं हो सकती। माफिया प्रवृत्ति को जड़मूल से उखाड़ दिया गया है। अब गुंडे यहां बहन, बेटियों और व्यापारियों के लिए खतरा नहीं बन सकते।

अब यूपी का आमजन परेशान नहीं होता और न ही यहां के नौजवानों को रोजगार के लिए भटकना पड़ता है।
रामगढ़ताल और चिलुआताल को बताया विकास का केंद्र
सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर का रामगढ़ताल आज पर्यटन और शहरी सौंदर्यीकरण का मॉडल बन गया है। अब चिलुआताल को भी उसी दिशा में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी नागरिक रामगढ़झील शीशमहल तक जाने की मजबूरी में नहीं रहेगा क्योंकि उनके पास अब वैकल्पिक सुविधा मौजूद है।
बेहतर कनेक्टिविटी से बदला गोरखपुर का चेहरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर से लखनऊ की दूरी अब महज तीन घंटे में पूरी की जा सकती है। पहले इसमें 07 से 08 घंटे लगते थे। उन्होंने बताया कि अब यहां सड़कों, ट्रेनों और मेडिकल सेवाओं की बेहतर कनेक्टिविटी लोगों की ज़िंदगी आसान बना रही है। सीएम ने कहा कि आठ साल पहले तक गोरखपुर में इंसेफेलाइटिस के कहर से हजारों बच्चों की मौत होती थी पर अब न केवल बीमारी का इलाज हुआ है, बल्कि बीमार मानसिकता वाले माफियाओं का भी उपचार हुआ है। आज गोरखपुर माफिया से मुक्त है। व्यापारी, बेटी और आमजन सभी सुरक्षित हैं।
फर्टिलाइजर कारखाना बना विकास का प्रतीक
सीएम योगी ने याद दिलाया कि पिछली सरकारों ने जो फर्टिलाइजर कारखाना बंद कर दिया था, उसे दोबारा चालू किया गया है। जो अब गोरखपुर के विकास का प्रतीक बन गया है।
2047 तक विकसित गोरखपुर हो सबका संकल्प: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को याद दिलाते हुए नागरिकों से अपील की कि वे 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित गोरखपुर का संकल्प लें। इसके लिए अपने अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आठ साल में आए बदलाव से विकसित गोरखपुर के संकल्प को पूरा करने में कोई दिक्कत भी नहीं होगी। कारण, इन आठ वर्षों में गोरखपुर के सामने से पहचान का संकट दूर हो गया है। दस वर्ष पूर्व यहां के लोगों को अपनी पहचान छुपानी पड़ती थी। अब यह नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का नया गोरखपुर है।

Related Posts

India growth outpaces Asia ADB report
Hindi Edition

विकसित भारत मिशन में सक्रिय भागीदार ब्लिट्ज इंडिया

April 10, 2026
पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
Load More
Next Post
farmer

किसानों के लिए बड़ी योजना ला रही योगी सरकार

Recent News

Overton stars in CSK’s win over DC
News

Overton stars in CSK’s win over DC

by Blitz India Media
April 12, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: An incisive seam-bowling by Jamie Overton helped Chennai Super Kings secure a 23-run victory over Delhi...

Read moreDetails
petrol diesel price

Govt raises diesel duties, hikes ATF levy

April 12, 2026
piyush-goyal

India, Saudi Arabia take stock of West Asia situation

April 12, 2026
JD Vance

Vance-led US delegation leaves Pak without a deal

April 12, 2026
Sooryavanshi

Sooryavanshi era has just begun: Karim

April 11, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation