ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत का कौन सा शहर सबसे ज्यादा रिसर्च इंस्टीट्यूट वाला है? विज्ञान और तकनीक विभाग के अनुसार, भारत में सबसे ज्यादा रिसर्च इंस्टीट्यूट दिल्ली में हैं। यहां पर करीब 40 विख्यात रिसर्च इंस्टीट्यूट हैं। इसी वजह से दिल्ली को भारत का सबसे बड़ा रिसर्च केंद्र कहा जाता है। यहां बड़ी लैब्स, यूनिवर्सिटी और साइंस से जुड़े सेंटर हैं, जहां नई रिसर्च और खोज होती हैं। यहां आईआईटी दिल्ली, आईएआरआई और सीएसआईआर जैसे बड़े इंस्टीट्यूट हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
क्यों हैं दिल्ली में इतने ज्यादा रिसर्च इंस्टीट्यूट?
दिल्ली में इतने रिसर्च इंस्टीट्यूट होने की कई वजह हैं, जैसे यहां पढ़ाई और बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी हैं रिसर्च अच्छे से होती हैं। दूसरा यहां पर सरकार से अच्छी मदद मिलती है और रिसर्च के लिए जरुरी चीजें आसानी से मिल जाती हैं। यहां पर इंजीनियरिंग, हेल्थ, साइंस और टेक्नोलॉजी जैसे बहुत से क्षेत्र में काम होता है और यहां पर सरकारी फैसलों और रिसर्च के काम में अच्छा तालमेल है, जिससे हम नए आइडिया को रियलिटी में कर सकते है।
दिल्ली के कुछ प्रमुख रिसर्च सेंटर
दिल्ली में कई फेमस रिसर्च सेंटर हैं जो अलग-अलग विषयों पर काम करते हैं। जैसे भारतीय कृषि अनुसंधान इंस्टीट्यूट (आईएआरआई) यहां पौधों की बिमारियों, उनकी खेती पर रिसर्च करते हैं। राष्ट्रीय पौधा आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो यह केंद्र पौधों के बीज को सुरक्षित रखने और संभालने का काम करता है। राष्ट्रीय संयुक्त कीट प्रबंधन केंद्र (आउसीएआर) यहां पर किसानों की मदद के लिए कीड़ों से बचाने का काम होता है।































