• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, May 9, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

आम्रपाली समूह के खिलाफ कई शहरों में ईडी का बड़ा एक्शन

जब्त की 99 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति - लोगों को घर का सपना दिखाया, फिर धोखाधड़ी से हड़प ली रकम

by Blitz India Media
January 10, 2026
in Hindi Edition
0
ED takes major action against Amrapali Group in several cities
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आम्रपाली ग्रुप की 99.26 करोड़ रुपए की अचल सम्पत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया। इनमें समूह की फरीदाबाद में फैक्ट्री, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के ऑफिस शामिल हैं। ईडी अब तक आम्रपाली समूह की 303 करोड़ रुपए की सम्पत्तियां जब्त कर चुकी है। इसके अलावा इस ग्रुप की कई और सम्पत्तियां चिह्नित की जा रही हैं। जल्दी ही ईडी इन पर भी कार्रवाई करेगी। आम्रपाली समूह के खिलाफ सबसे ज्यादा मुकदमे नोएडा में दर्ज हुए थे।

नवीनतम कार्रवाई को ईडी के लखनऊ जोनल ऑफिस ने पीएमएलए (धनशोधन निवारण अधिनियम) के अंतर्गत अंजाम दिया। इस बारे में एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि जब्त की गई अचल संपत्तियों में मौर्या उद्योग लिमिटेड का ऑफिस, फैक्ट्री की जमीन और इमारत शामिल है। मौर्या उद्योग लिमिटेड सुरेका ग्रुप की कंपनियों में से एक है, जिसके प्रमोटर (मालिक) नवनीत सुरेका और अखिल सुरेका हैं।

आम्रपाली समूह ने निवेशकों से मोटी रकम लेकर फ्लैट देने का वादा किया था। पर, तय समय पर निवेशकों को न तो फ्लैट दिए गए और न ही उनकी रकम लौटाई गई। इन फ्लैट के नाम पर जमा अरबों रुपए की रकम को आम्रपाल समूह के निदेशकों ने अपनी दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर कर लिया था। निवेशकों ने इस मामले में आम्रपाली समूह के निदेशकों अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिया, अजय कुमार के नवनीत सुरेका, अखिल सुरेका, मौर्या उद्योग लिमिटेड, जोतिंद्र स्टील एंड टयूब्स लिमिटेड के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करने की एफआईआर दर्ज कराई थी।

िनर्माण सामग्री खरीदने के नाम पर फंड डायवर्ट
ईडी की जांच में पता चला कि आरोपी व्यक्तियों, उनके सहयोगियों और प्रमोटरों यानी अम्रपाली ग्रुप के डायरेक्टर अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिया और अजय कुमार ने इस धोखाधड़ी को मेसर्स मौर्या उद्योग लिमिटेड और मेसर्स जोतिंद्र स्टील एंड ट्यूब्स लिमिटेड के डायरेक्टरों नवनीत सुरेका और अखिल सुरेका के साथ मिलकर अंजाम दिया। इन आरोपियों ने टीएमटी बार और निर्माण सामग्री की खरीद के बहाने गैर-वास्तविक और धोखाधड़ी वाले लेनदेन के माध्यम से घर खरीदारों के फंड को डायवर्ट किया। आरोपियों द्वारा लोगों से प्राप्त रकम को शेल (फर्जी) कंपनियों और नकली सप्लायरों के एक जटिल जाल के माध्यम से लेयर किया गया और बड़ी मात्रा में धनराशि को खर्च कर दिया गया, जिससे अपराध की आय उत्पन्न हुई और मनी लॉन्डि्रंग की गई।

मौर्या उद्योग को भेजे गए थे 110.39 करोड़ रुपए
जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आम्रपाली के प्रोजेक्ट में घर खरीदने वालों से जमा 110.39 करोड़ रुपए की राशि आरोपियों ने मौर्या उद्योग लिमिटेड को डायवर्ट की थी। इससे पहले, ईडी ने आम्रपाली ग्रुप के डायरेक्टर अनिल शर्मा, शिव प्रिया और अजय कुमार, आम्रपाली ग्रुप के ऑडिटर अनिल मित्तल और आम्रपाली ग्रुप के सीएफओ चंदर प्रकाश वधवा को गिरफ्तार किया था। ईडी ने अब तक इस मामले में छह प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दायर की हैं, जिसमें 33 व्यक्तियों और संस्थाओं को आरोपी बनाया गया है। साथ ही पीएमएलए, 2002 की धारा 5 (1) के तहत एजेंसी अबतक कुल लगभग 303.08 करोड़ रुपए के मूल्य वाली संपत्तियों को अटैच कर चुकी है।

Related Posts

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 8, 2026
cyber security
Hindi Edition

NCRB रिपोर्ट 2024: देश में घटे कुल अपराध, लेकिन ‘डिजिटल डकैतों’ और साइबर ठगों का बढ़ा आतंक

May 8, 2026
चुनाव नतीजों के नए संकेत
Hindi Edition

चुनाव नतीजों के नए संकेत

May 7, 2026
डेयरी उत्पादों के निर्यात में यूपी की बड़ी छलांग
Hindi Edition

शाकाहारियों को बी 12 डेफिशिएंसी का रिस्क

May 7, 2026
sleep
Hindi Edition

हर वक्त एसी में न रहें, कमजोर होती इम्यूनिटी

May 7, 2026
'मेक इन इंडिया' मिशन का हमसफर बनेगा कोरिया : ली जे-म्युंग
Hindi Edition

‘मेक इन इंडिया’ मिशन का हमसफर बनेगा कोरिया : ली जे-म्युंग

May 7, 2026
Load More
Next Post
sugar

गरीबों को सीएम रेखा गुप्ता ने दिया नए साल का उपहार

Recent News

News

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

by Blitz India Media
May 9, 2026
0

राजस्थान की मुफ्त स्कूटी वितरण कार्यक्रम से जुड़ी दो योजना क्रमश: कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी और देवनारायण छात्रा स्कूटी...

Read moreDetails
Bengal observer PIL

PIL seeks removal of UP cop as poll observer

April 29, 2026
India among top countries in meeting climate targets

India among top countries in meeting climate targets

April 29, 2026
EPFO

EPFO settles record 8.31 crore claims in FY26

April 29, 2026
PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

PM inaugurates 594-km long Ganga Expressway

April 29, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation