• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, March 16, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

यूपी में बिजली कनेक्शन की दरें होंगी सस्ती

by Blitz India Media
September 27, 2024
in Hindi Edition
0
Electricity connection rates will be cheaper in UP
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन प्रबंधन उपभोक्ताओं को बिना भाग दौड़ किए बिजली कनेक्शन दिए जाने की नई व्यवस्था को लागू करेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को प्रबंधन प्रस्ताव भेज रहा है जिसके तहत बिना किसी उत्पीड़न के उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने पर कनेक्शन लेने की दरें बहुत कम हो जाएंगी। उपभोक्ताओं को कम लागत पर कनेक्शन मिल जाएगा।

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल का कहना है कि प्रस्ताव तैयार कर उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को भेज दिया गया है। आयोग का आदेश मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

एस्टीमेट बनवाने के झंझट से उपभोक्ताओं को राहत
नई व्यवस्था में एस्टीमेट बनवाने के झंझट से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उपभोक्ता जैसे ही आवेदन करेगा वेबसाइट से ही उसे कनेक्शन की निर्धारित राशि की जानकारी हो जाएगी। कनेक्शन की धनराशि आनलाइन जमा करने से उपभोक्ता निश्चिंत होकर अपने घर रहेगा और निर्धारित समय के अंदर उसे कनेक्शन दे दिया जाएगा।

दो किलोवाट के कनेक्शन में 18900 रुपये तक की होगी बचत
अभी तक दो किलोवाट व 100 मीटर तक के घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदनकर्ता को 21422 रुपये की धनराशि जमा करनी पड़ती थी, अब उपभोक्ता को महज 2522 रुपये ही जमा करने होंगे। इस तरह उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने में 18900 रुपये की बचत होगी। इसी तरह 05 से 10 किलोवाट के घरेलू उपभोक्ता को वर्तमान व्यवस्था में 39157 से 208657 रुपये तक लाइन चार्जेस देना पड़ता है। प्रस्तावित व्यवस्था में मात्र 14957 से 24957 रुपये तक राशि ही जमा करनी होगी। इस व्यवस्था में उपभोक्ता को 183700 रुपये तक की बचत होगी।

250 मीटर की दूरी तक के कनेक्शन पर एस्टीमेट की व्यवस्था खत्म होगी। वर्तमान व्यवस्था में 40 मीटर से अधिक दूरी के कनेक्शन के लिए उपभोक्ता को एस्टीमेट दिया जाता है। इसमें उपभोक्ता उत्पीड़न की उनेक शिकायतें आती थीं। प्रस्तावित व्यवस्था में 150 किलोवाट और 250 मीटर की दूरी तक के उपभोक्ताओं से एस्टीमेट की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब भार के अनुरूप समान एवं नियत धनराशि जमा करनें पर उपभोक्ता को घर बैठे विद्युत संयोजन निर्धारित अवधि में प्राप्त हो जाएगा। इससे कनेक्शन में पारदर्शिता व सुचिता रहेगी। उपभोक्ता का उत्पीड़न नहीं होगा।

अतिरिक्त धनराशि की मांग आवेदक से नहीं की जा सकेगी
प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार विद्यमान लाइन से अधिकतम 250 मीटर की दूरी के अन्तर्गत आने वाले आवेदकों से आवेदन के समय एकमुश्त नियत धनराशि जमा कराई जाएगी। उसके बाद लाइन निर्माण, ट्रांसफार्मर स्थापन, क्षमतावृद्धि इत्यादि कार्य का उत्तरदायित्व डिस्काम का होगा। इस मद में कोई अतिरिक्त धनराशि की मांग आवेदक से नहीं की जा सकेगी।

नई बसावटों की अधिक दूरी के कारण विद्युत संयोजन निर्गत करने में आने वाली कठिनाइयों का भी निराकरण होगा। आवेदक के परिसर की विद्यमान लाइन से दूरी 250 मीटर से अधिक होने पर ही प्राक्कलन तैयार कर उपभोक्ता को अवगत कराया जाएगा। उ0प्र0 पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डा. आशीष गोयल का कहना है कि कारपोरेशन उपभोक्ता हितों के प्रति कृत संकल्पित है। प्रस्तावित व्यवस्था पारदर्शी और उपभोक्ता की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

Next Post
PK Mishra

India’s UNSC permanent seat bid gets more endorsements

Recent News

Mumbai Indians Begin IPL 2026 Preparations Ahead of KKR Clash
News

Mumbai Indians begin training before IPL opener

by Blitz India Media
March 16, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Five-time champions Mumbai Indians have begun preparing for the upcoming Indian Premier League (IPL) 2026 season....

Read moreDetails
Election Commission of India

ECI announces election schedule for four states, Puducherry

March 16, 2026
air-india

DGCA eases FDTL norms for Air India amid Iran war

March 16, 2026
oil

Oil prices climb 4 pc amid West Asia conflict

March 16, 2026
Trump Claims Iran’s Military Weakened, US Reaches Out to 7 Nations Over Hormuz Security

Trump seeks seven countries help to police Strait of Hormuz

March 16, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation