ब्लिट्ज ब्यूरो
लखनऊ। बजट में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर बजट से उम्मीद की जा रही थी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने की घोषणा की है। इसका लाभ उत्तर प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों को मिलेगा। वहीं, प्रदेश के सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर खोले जाने की भी योजना को बजट में स्थान दिया गया है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने बजट में बड़ी घोषणा की है। कैंसर और डायबिटीज की दवाएं सस्ती होंगी। इसका लाभ उत्तर प्रदेश के भी लोगों को मिलेगा। इसके अलावा देश के 15000 स्कूलों और 500 कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब का एलान किया गया है। इसका फायदा प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों को भी मिलेगा।
































