• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बढ़ाया मनोबल बजट में किसानों से जवानों तक के लिए बड़ी घोषणाएं

- आवास का सपना होगा पूरा

by Blitz India Media
February 7, 2026
in Hindi Edition
0
PM Modi boosted the morale of Energy Minister AK Sharma; the budget includes major announcements for everyone from farmers to soldiers.
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का बजट 2026 पेश कर दिया है। इस बजट के बाद उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर केंद्र सरकार की तरीफ की और विपक्ष पर निशाना साधा।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट लोकसभा में पेश किया है। 53.47 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में किसान से लेकर जवानों तक के लिए बड़ी घोषणाएं की गई है।
यूपी के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने समाज के सभी वर्गों गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, व्यापारी और शहरी-ग्रामीण आबादी को साथ लेकर आगे बढ़ने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि बजट में सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और समेकित विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
ऊर्जा मंत्री ने केंद्रीय बजट के बताए फायदे
दरअसल ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर जनहितकारी बजट के लिए उनका आभार जताया है। एके शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि बजट में किए गए प्रावधान सरकार की स्पष्ट सोच और दीर्घकालीन विकास रणनीति को दर्शाते हैं।
एके शर्मा ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026 में उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास को विशेष महत्व दिया गया है। इससे औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और शहरी-ग्रामीण संतुलित विकास को नई गति मिलेगी जिससे उत्तर प्रदेश को देश के विकास इंजन के रूप में और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।
पीएम सूर्य घर योजना में आएगी तेजी
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह बजट समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकसित भारत की संकल्पना से जोड़ने वाला है और समावेशी विकास, आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। एके शर्मा ने कहा कि सोलर ग्लास के मुख्य घटक सोडियम एंटीमोनाइट को कस्टम ड्यूटी से छूट मिलने से पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।
इससे न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पीएम मोदी के नेट जीरो के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के म्युनिसिपल बॉन्ड को बढ़ावा देने के प्रावधानों से शहरी निकाय आत्मनिर्भर बनेंगे। इससे उनकी वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी।
पक्के आवास का सपना होगा पूरा
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि विकास परियोजनाओं में निजी व संस्थागत निवेश बढ़ेगा और शहरों में आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार संभव होगा। एके शर्मा ने बताया कि बजट में टियर-2 और टियर-3 श्रेणी के शहरों के लिए धन आवंटन में बढ़ोतरी से प्रदेश के लगभग 45 शहरों में आधारभूत संरचना के विकास को गति मिलेगी।
इससे उभरते शहरों को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने के प्रयास और अधिक सशक्त होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट के प्रावधानों से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को पक्के आवास का सपना साकार करने का अवसर मिलेगा।
पीएम मोदी के करीबी अरविंद कुमार शर्मा
बता दें, यूपी के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे भरोसेमंद अफसरों में रह चुके हैं। 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे अरविंद कुमार शर्मा यूपी के मऊ जिले के रहने वाले हैं। उनका और पीएम मोदी का कई साल पुराना बेजोड़ साथ रहा है। नरेंद्र मोदी के गुजरात मुख्यमंत्री रहने के दौरान एके शर्मा कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आईएएस की नौकरी छोड़ते समय एके शर्मा केंद्र सरकार में एमएसएमई मंत्रालय में सचिव के पद पर तैनात थे। कहा जाता है कि पीएम मोदी के करीबी अफसर होने के चलते ही उन्हें बीजेपी ने एमएलसी बनाया और फिर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

Related Posts

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, केंद्र सरकार ने तीन साल का नया कार्यकाल दिया
Hindi Edition

तुषार मेहता फिर बने सॉलिसिटर जनरल

June 29, 2026
उरुग्वे में भारत के नए राजदूत होंगे बिनॉय जॉर्ज, विदेश मंत्रालय ने की नियुक्ति की घोषणा
Hindi Edition

बिनॉय जॉर्ज उरुग्वे में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

June 29, 2026
महेश दीक्षित बने नए आईबी डायरेक्टर, केंद्र सरकार ने की नियुक्ति
Hindi Edition

सीनियर आईपीएस महेश दीक्षित को खुफिया एजेंसी आईबी की कमान

June 29, 2026
यूपी भाजपा नई टीम घोषित: नीरज सिंह उपाध्यक्ष, OBC को बड़ी हिस्सेदारी
Hindi Edition

यूपी भाजपा में राजनाथ के बेटे को बनाया उपाध्यक्ष

June 29, 2026
FATF का उपाध्यक्ष बना भारत, विवेक अग्रवाल को मिली बड़ी वैश्विक जिम्मेदारी
Hindi Edition

भारत सरकार में सचिव विवेक अग्रवाल बने एफएटीएफ उपाध्यक्ष

June 29, 2026
नमो भारत
Hindi Edition

नमो भारत का नया रिकॉर्ड, एक दिन में सवा लाख ने किया सफर

June 29, 2026
Load More
Next Post
Emergency trauma centers will be established in all districts.

सभी जिलों में होंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

Recent News

nuclear
News

India’s nuclear industry offers $210b investment opportunity

by Blitz India Media
June 29, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India’s nuclear industry is transitioning from a state-led model to a more open, market-oriented ecosystem, driven...

Read moreDetails
modi

PM Modi emplanes for home after concluding Seychelles visit

June 29, 2026
Maruti Suzuki Onboards 5 AI Startups for Innovation

Maruti onboards startups to boost AI efficiency

June 29, 2026
Passport Fees Hiked in India From July 1, 2026

Passport application fee to rise from July 1

June 29, 2026
Gold, silver trade 2 pc lower

Gold, silver trade lower amid weak global cues

June 29, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation