• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर पहली मंत्रिस्तरीय घोषणा को मिला अंतिम रूप

by Blitz India Media
November 8, 2024
in Hindi Edition
0
First ministerial declaration on disaster risk reduction finalized
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने बेलेम, ब्राजील में आयोजित जी-20 की आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह (डीआरआरडब्ल्यूजी) की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल की सक्रिय भागीदारी के कारण आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) पर पहली मंत्रिस्तरीय घोषणा को अंतिम रूप देने में सर्वसम्मति बनी। डॉ. पी.के. मिश्रा ने विभिन्न मंत्रिस्तरीय सत्रों के दौरान अपनी चर्चा में भारत में आपदा जोखिमों को कम करने और आपदा वित्तपोषण को बढ़ाने में भारत सरकार द्वारा की गई प्रगति को साझा किया। डॉ. पी.के. मिश्रा ने जी 20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान प्रतिपादित डीआरआरडब्ल्यूजी की पांच प्राथमिकताओं अर्थात प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली, आपदा रोधी बुनियादी ढांचा, डीआरआर वित्तपोषण, प्रतिरोधी क्षमतापूर्ण पुनर्वास और प्रकृति आधारित समाधान पर भारत के सक्रिय दृष्टिकोण पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री की आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचा गठबंधन (सीडीआरआई) की वैश्विक पहल को साझा किया। इस गठबंधन के अब 40 देश और 7 अंतर्राष्ट्रीय संगठन सदस्य हैं।

प्रधान सचिव ने सेंडाई फ्रेमवर्क के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और वैश्विक स्तर पर आपदा से बचाव बढ़ाने के लिए ज्ञान साझा करने, प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण और सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के मंत्रियों के साथ ट्रोइका बैठक में भी भाग लिया और मेजबान देश ब्राजील और अन्य देशों जापान, नॉर्वे, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, जर्मनी के मंत्रियों और आमंत्रित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

प्रधान सचिव ने अत्यधिक गर्मी पर यूएनएसजी के आह्वान पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप पारंपरिक प्रथाओं को बढ़ावा देने पर ध्यान देने सहित उठाए जा रहे कदमों और अनुभव को साझा किया।

2023 में जी 20 की अध्यक्षता के दौरान भारत की पहल पर पहले डीआरआरड्ब्लयूजी का गठन किया गया था। डॉ. मिश्रा ने डीआरआरड्ब्लयूजी को जारी रखने और इसे मंत्री स्तर तक बढ़ाने पर ब्राज़ील की अध्यक्षता पर बधाई दी और दक्षिण अफ्रीका को अगले वर्ष जी 20 की अध्यक्षता में डीआरआरड्ब्लयूजी पर भारत के समर्थन की पुष्टि की।

Related Posts

पहली बार चार महिला चीफ जस्टिस एक साथ हाईकोर्टों में
Hindi Edition

देश के न्यायिक इतिहास में नया अध्याय: पहली बार एक साथ चार महिलाएं बनीं हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

June 16, 2026
vipul-appointed-india-ambassador-saudi-arabia
Hindi Edition

अनुभवी राजनयिक विपुल सऊदी अरब में भारत के राजदूत नियुक्त

June 16, 2026
मध्य प्रदेश में 74 पुलिस अधिकारियों के तबादले, आयुष जाखड़ को प्रमोशन
Hindi Edition

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

June 16, 2026
न्यायमूर्ति विवेक रूसिया बने मप्र हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
Hindi Edition

जस्टिस विवेक रूसिया मप्र हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

June 16, 2026
केंद्र सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों की नई नियुक्तियां घोषित कीं
Hindi Edition

प्रीतइंदर सिंह डीपीआईआईटी में उपसचिव नियुक्त, राजेश पंवार निदेशक बने

June 16, 2026
crimes
Hindi Edition

प्रति व्यक्ति सुरक्षा खर्च 1% बढ़ा, तो क्राइम 0.36% घटा

June 16, 2026
Load More
Next Post
PM Modi gives job offers to 51,000 youths

हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले : मोदी

Recent News

Indian stock market crashes
News

SpaceX nears Microsoft in market capitalisation

by Blitz India Media
June 16, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Shares of Elon Musk-backed space and satellite company SpaceX continued their remarkable post-listing rally, with the...

Read moreDetails
petrol diesel price

Centre hikes windfall tax on diesel, ATF exports

June 16, 2026
Reserve Bank of India

RBI opens direct investment route for foreign individuals

June 16, 2026
Telegram banned in India till June 22 before NEET re-exam

Telegram banned in India till June 22 before NEET re-exam

June 16, 2026
Air India Express

Snag-hit AI Express flight to Jeddah lands in Kannur

June 16, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation