• Latest
  • All
  • Special
  • Spotlight
  • Business
  • Lifestyle
  • India
  • Opinion
  • News
  • Politics
  • Economy
  • Sports
  • Latest
  • Health
  • Nation builder
  • The blitz special
  • Multilateral
  • Perspective
  • Blitz india
  • Latest news
  • Social
  • Rising india
  • A tribute
  • Maharashtra
  • world
  • G20 podium
  • Books
  • States
  • Gender equality
  • Focus uk
  • Eco-focus
  • Entertainment
  • International
  • Legal
  • Econmy/sports
  • Nation
  • world cup
  • Campaign
  • Update
IIT Indore is working on a better C-V2X system

आईआईटी इंदौर कर रही और बेहतर सिस्टम सी-वी2एक्स पर काम

January 17, 2026
Indian American voter

Profiling Indian American voter

March 4, 2026
Pentagon Pressures Anthropic to Open AI for Military Use

Anthropic under pressure

March 4, 2026
Federal Prosecutors Drop Case Against Democratic Lawmakers Over Military Video

Case dropped

March 4, 2026
Stand with Minnesota

Standing with Minnesota

March 4, 2026
UK targets Russia’s oil pipeline operator

UK targets Russia’s oil pipeline operator

March 4, 2026
India-UK Home Affairs Dialogue

Security breach of Indian dignitaries in UK raised

March 4, 2026
Paramount Wins Warner Bros Deal, UK Cinemas Concerned

Paramount’s victory raises concerns about job losses

March 4, 2026
UK to double troops in Norway

Starmer vows to fight on

March 4, 2026
Return to safety

Return to safety

March 4, 2026
Pope in Africa

Pope in Africa

March 4, 2026
IMF Egypt $2.3 billion loan

$ 2.3 billion for Egypt

March 4, 2026
Nigeria rejects US religious persecution report

Nigeria rejects US report

March 4, 2026
Blitzindiamedia
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Education
    • Health
    • Sports
    • Entertainment
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • US (New York)
    • UK (London)
    • Middle East (Dubai)
    • Tanzania (Africa)
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Education
    • Health
    • Sports
    • Entertainment
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • US (New York)
    • UK (London)
    • Middle East (Dubai)
    • Tanzania (Africa)
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

आईआईटी इंदौर कर रही और बेहतर सिस्टम सी-वी2एक्स पर काम

वी2वी से भी ज्यादा व्यापक है इसका दायरा

by Blitz India Media
January 17, 2026
in Hindi Edition
IIT Indore is working on a better C-V2X system
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सड़क हादसों को कम करने, ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और भविष्य की स्मार्ट मोबिलिटी की तैयारी के लिए आईआईटी इंदौर में अहम शोध किया जा रहा है। इलेक्टि्रक इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर प्रभात कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में शोधकर्ताओं की टीम ने सेलुलर व्हीकल-टू-एवरीथिंग (सी-वी2एक्स) तकनीक पर आधारित एडवांस्ड इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम विकसित किया है जो वी2वी तकनीक से भी आगे का है। यह तकनीक वाहनों को न सिर्फ एक दूसरे से बल्कि सड़क के इंफ्रास्ट्रक्चर, पैदल यात्रियों और क्लाउड सिस्टम से भी सीधे संवाद करने में सक्षम बनाती है।
संभावित खतरों से करेंगे अलर्ट
तकनीक का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना, ट्रैफिक जाम कम करना और यात्रा को ज्यादा सुरक्षित व सुगम बनाना है। सी-वी2एक्स के जरिए वाहन रियल टाइम में एक-दूसरे को संभावित खतरों की जानकारी दे सकते हैं जैसे आगे दुर्घटना होना, अचानक ब्रेक लगना, खराब सड़क की स्थिति या ट्रैफिक जाम। खास बात यह है कि यह जानकारी कई बार ड्राइवर के खतरा देखने से पहले ही मिल जाती है। हाई-स्पीड नेटवर्क के कारण ये संदेश बेहद कम समय में पहुंचते हैं जिससे समय रहते सही फैसला लिया जा सकता है।
सीमित वायरलेस नेटवर्क को बांटना थी चुनौती
शोध के दौरान टीम के सामने बड़ी चुनौती यह थी कि सीमित वायरलेस नेटवर्क को आम मोबाइल यूजर्स और वाहनों के बीच कैसे बेहतर तरीके से बांटा जाए।
समाधान के लिए टीम ने इंटेलिजेंट रिसोर्स एलोकेशन एल्गोरिदम विकसित किए हैं जो ट्रैफिक की स्थिति, नेटवर्क और सिग्नल क्वालिटी के अनुसार कम्युनिकेशन संसाधनों को खुद ही तय करते हैं। इससे सुरक्षा से जुड़े संदेशों का आदान-प्रदान बिना देरी से हो पाता है।
तकनीक का कड़ा परीक्षण
रिसर्च में वास्तविक ट्रैफिक मॉडल और सिमुलेशन के जरिए तकनीकों का कड़ा परीक्षण किया गया है ताकि असली परिस्थितियों में भी सिस्टम प्रभावी रहे। प्रो प्रभात उपाध्याय के अनुसार शोध का लक्ष्य वाहनों और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच भरोसेमंद और तेज संवाद स्थापित करना है।
सड़कों की दिशा में मजबूत कदम
सड़क सुरक्षा, सस्टेनेबिलिटी और मोबिलिटी आज की सबसे बड़ी जरूरत है। कनेक्टेड और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम स्मार्ट शहरों और सुरक्षित सड़कों की दिशा में मजबूत कदम हैं। यह शोध आधुनिक संचार तकनीक से लोगों की जान बचाने और ट्रैफिक कम करने में मदद कर सकता है।
– प्रो. सुहास जोशी, निदेशक, आईआईटी इंदौर

सी-वी2एक्स और वी2वी में है बड़ा अंतर
वी2वी (वाहन-से-वाहन) सिर्फ़ गाड़ियों के आपस में बात करने (स्पीड, लोकेशन) पर फ़ोकस करता है जबकि सी-वी2एक्स (सेलुलर व्हीकल-टू-एवरीथिंग) एक बड़ा सिस्टम है जो वी2वी के साथ-साथ गाड़ी का इंफ्रास्ट्रक्चर (ट्रैफिक लाइट), पैदल यात्री, और नेटवर्क (क्लाउड) से भी बात कराता है जिसमें 4जी/5जी सेलुलर तकनीक का इस्तेमाल होता है जिससे ज़्यादा बेहतर और व्यापक जानकारी मिलती है। वी2वी गाड़ियों के बीच सीधा कनेक्शन है, पर सी-वी2एक्स इस कनेक्शन को 5जी की मदद से बहुत आगे ले जाता है, जो स्वायत्त (ऑटोनॉमस) ड्राइविंग के लिए ज़रूरी है।

YOU MAY ALSO LIKE

कौन हैं नील कत्याल जिनकी दलीलों के आगे ट्रंप चारों खाने चित्त

मणिपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- पीड़ितों को अंधेरे में न रखें

वी2वी (वाहन-से-वाहन)
फोकस : केवल गाड़ियों के बीच सीधे संचार (कम्यूनिकेशन) पर केंद्रित है।
काम : एक गाड़ी दूसरी गाड़ी को अपनी स्पीड, लोकेशन, और दिशा के बारे में बताती है जिससे टक्क र से बचने और खतरों की जानकारी मिलती है।
टेक्नोलॉजी : यह डीएसआरसी (डेडिकेटेड शॉर्ट-रेंज कम्युनिकेशन) जैसी वायरलेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है।
दायरा : सीमित, सिर्फ़ आसपास की गाड़ियों तक।

सी-वी2एक्स (सेलुलर व्हीकल-टू-एवरीथिंग)
फोकस : ‘सभी’ (कम्युनिकेशन विद एवरीथिंग) से संचार, वी2वी इसका एक हिस्सा है।
काम : वी2वी: गाड़ियों से बात (ऊपर देखें)।
वी2आई (इन्फ्रास्ट्रक्चर): ट्रैफिक लाइट, सड़क के सेंसर से बात।
वी2पी (पेडेस्टि्रयन): पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों से बात (मोबाइल एप के ज़रिए)।
वी2एन (नेटवर्क/क्लॉउड): 5जी/4जी नेटवर्क और क्लाउड से बात (मौसम, नेविगेशन अपडेट, ओटीए अपडेट)।
टेक्नोलॉजी : 4जी एलटीई और 5जी जैसी सेलुलर तकनीकों का उपयोग करता है।
दायरा : बहुत व्यापक क्योंकि यह सेलुलर नेटवर्क का फायदा उठाता है जो दूर तक जानकारी भेज सकता है।

मुख्य अंतर
वी2वी एक कम दायरे का (नैरो) संचार है, जबकि सी-वी2एक्स एक व्यापक (ब्रॉड) संचार प्रणाली है जो वी2वी को समाहित (इनकॉरपोरेट) करता है।
वी2वी गाड़ियों के बीच की सुरक्षा पर है जबकि सी-वी2एक्स गाड़ियों को पूरे डिजिटल इकोसिस्टम से जोड़ता है जो स्वायत्त ड्राइविंग (ऑटोनॉमस ड्राइविंग) के लिए ज़्यादा जरूरी है।

Previous Post

सख्ती और करुणा, दोनों जरूरी

Next Post

वी2वी तकनीक से रोके जाएंगे देश में सड़क हादसे

Related Posts

कौन हैं नील कत्याल जिनकी दलीलों के आगे ट्रंप चारों खाने चित्त
Hindi Edition

कौन हैं नील कत्याल जिनकी दलीलों के आगे ट्रंप चारों खाने चित्त

March 4, 2026
मणिपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- पीड़ितों को अंधेरे में न रखें
Hindi Edition

मणिपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- पीड़ितों को अंधेरे में न रखें

March 4, 2026
थानों में सीसीटीवी कैमरों की कमी पर कोर्ट खफा, केंद्र को बैठक में शामिल होने के निर्देश
Hindi Edition

थानों में सीसीटीवी कैमरों की कमी पर कोर्ट खफा, केंद्र को बैठक में शामिल होने के निर्देश

March 4, 2026
Supreme Court
Hindi Edition

बंगाल में न्यायिक अधिकारियों की मदद से पूरी होगी एसआईआर की प्रक्रिया

March 4, 2026
भारत में स्कूलों में तीसरी क्लास से शुरू होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई
Hindi Edition

अप्रैल से एआई की पढ़ाई करेंगे स्कूली बच्चे

March 4, 2026
तीन बच्चों की मां दीपा भाटी ने 40 की उम्र में UPSC परीक्षा क्रैक की
Hindi Edition

3 बच्चों की मां का जुनून, 40 की उम्र में क्रैक किया पीसीएस

March 4, 2026

Economy

Narconomics
Economy

Narconomics

by Blitz India Media
March 4, 2026

SHALINI S SHARMA Nemesio “El Mencho” Oseguera Cervantes, the leader of the Jalisco New Generation Cartel (CJNG), was killed by...

Read moreDetails
Noida Metro extension Sector 142 to Botanical Garden

Hail Noi-tro !

March 4, 2026
FDI limit in public banks may be raised to 49 pc

FDI limit in public banks may be raised to 49 pc

February 6, 2026
Boosts safety, affordability, and global acceptance

Boosts safety, affordability, and global acceptance

February 6, 2026
AI-for-humanity

AI for humanity – I

February 6, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health
  • Sports

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Contact
  • Team
  • Privacy Policy

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Education
      • Sports
      • Health
      • Entertainment
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • US (New York)
      • UK (London)
      • Middle East (Dubai)
      • Tanzania (Africa)
    • Download
    • Blitz India Business

    © 2025 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation