ब्लिट्ज ब्यूरो
नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में अनोखा विश्व रिकॉर्ड बना है। जिले में इंदौर की बेटी ने 84 हजार वर्गफीट में 100 महान विभूतियों की रंगोली बनाई है। इस रंगोली को ‘एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ और ‘इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया है। प्रदेश की बेटी का ऐसा शानदार काम देख मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बधाई दी है। दरअसल, इंदौर की रहने वाली बेटी शिखा शर्मा ने ये शानदार काम नीमच में किया है। जानकारी के अनुसार जिले के दशहरा मैदान में 9 दिवसीय सनातन सर्वधर्म भैरव भक्ति उत्सव चल। इस उत्सव में धार्मिक कार्यक्रम के साथ सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। इसी दौरान रंगोली बनाई गई। इसमें इंदौर की बेटी शिखा ने ऐसी रंगोली बनाई की लोग वाहवाही किए बिना नहीं रह सके।
100 घंटे लगे रंगोली बनाने में
भैरव उत्सव के समय इंदौर के कलाकारों ने डॉ राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में रंगोली बनाई। इस रंगोली को बनाने में 4 दिन यानी करीब 100 घंटे लगे। इस रंगोली को 1000 महान विभूतियों को रंगों के माध्यम से 84 हजार एकड़ में उकेरा गया। इस रंगोली को बनाने में 26 टन रंग, गुलाल व अन्य सामग्री का उपयोग किया गया। भारत के नक्शे पर 28 राज्यों के करीब 100 महापुरुषों, क्रांतिकारी संत व नेताओं के चित्र बनाए गए।
सीएम मोहन ने बढ़ाया हौसला
इंदौर की बेटी का काम देख सीएम मोहन यादव ने हौसला अफजाई की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नीमच में 84 हजार वर्ग फीट में महान विभूतियों पर केंद्रित 100 चित्रों वाली अद्भुत रंगोली बनाकर इंदौर की बेटी शिखा और उनके साथियों ने ‘एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ व ‘इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड’ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने आगे लिखा कि बेटी शिखा और उनके साथियों को बधाई और शुभकामनाएं!
पहुंचे वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी
4 दिन में रंगोली बनकर पूरी हुई। इसके बाद ‘एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ के अधिकारी ने नीमच पहुंचकर इसका निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद पदक और प्रमाण पत्र सौंपा। सीएम मोहन यादव ने रंगोली का वीडियो शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी।
रंगोली में दिया खास संदेश
नीमच में रंगोली का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के साथ ही शिखा शर्मा ने इसमें अनोखा संदेश दिया है। उन्होंने, लिखा है कि बेटी सीखेगी तो कल का भविष्य लिखेगी। इसके साथ ही शिखा ने अपने सोशल मीडिया में लिखा कि मैं इतिहास रटने नहीं, इतिहास रचने आई हूं।