• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, April 14, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

इसरो ने स्पेस में फिर मचाई धूम चीन-अमेरिका भी रह गए हक्के-बक्के

by Blitz India Media
May 2, 2025
in Hindi Edition
0
ISRO's incredible achievement in space
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और लंबी छलांग लगाई है। इसी के साथ भारत एक खास क्लब में भी शामिल हो गया इसरो ने ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट’ (स्पेडेक्स) मिशन के तहत दूसरी बार दो उपग्रहों की ‘डॉकिंग’ सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी।
स्पेस में ‘डॉकिंग’ तकनीक की तब जरूरत होती है, जब सामान्य मिशन मकसदों की प्राप्ति के लिए कई रॉकेट या अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित करने की आवश्यकता होती है। यह तकनीक दो या उससे ज्यादा अंतरिक्ष यानों को एक साथ जोड़कर या कक्षा में साथ लाकर एक बड़ा स्ट्रक्चर बनाने और सामान की आपूर्ति करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। खास बात यह है कि इससे भारत को अपना स्पेस स्टेशन बनाने और चंद्रयान-4 अभियान का संचालन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञान मंत्री ने दी ये जानकारी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘इसरो स्पेडेक्स अपडेट: यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सैटेलाइट्स की दूसरी ‘डॉकिंग’ सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। इसरो ने पिछले साल 30 दिसंबर को ‘स्पेडेक्स’ मिशन शुरू किया था और अंतरिक्ष में ‘डॉकिंग’ रिलेटेड एक्सपेरिमेंट्स के लिए दो सैटेलाइट्स-एसडीएक्स01 और एसडीएक्स02 को कक्षा में स्थापित किया था।
आगे की क्या है योजना?
सिंह ने आगे कहा, ‘जैसा कि पहले सूचित किया गया है, पीएसएलवी-सी60/स्पेडेक्स मिशन को 30 दिसंबर 2024 को सफलतापूर्वक शुरू किया गया था। इसके बाद सैटेलाइट को पहली बार 16 जनवरी 2025 को सुबह छह बजकर 20 मिनट पर सफलतापूर्वक ‘डॉक’ और 13 मार्च को सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर सफलतापूर्वक ‘अनडॉक’ (उपग्रहों को अलग करने की प्रक्रिया) किया गया। अगले दो सप्ताह में आगे के एक्सपेरिमेंट्स की योजना बनाई गई है।
‘डॉकिंग’ रिलेटेड एक्सपेरिमेंट्स
अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत अंतरिक्ष में ‘डॉकिंग’ रिलेटेड एक्सपेरिमेंट्स करने वाला चौथा देश है। ‘स्पेडेक्स’ में महारत हासिल करना भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं-जैसे चंद्रमा पर मानवयुक्त मिशन भेजने, वहां से रिसर्च के लिए नमूने लाने और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) का निर्माण एवं संचालन करने के लिए जरूरी है।
‘किफायती प्रौद्योगिकी मिशन’
इसरो के मुताबिक, ‘स्पेडेक्स’ दो छोटे अंतरिक्ष यान का इस्तेमाल कर अंतरिक्ष में ‘डॉकिंग’ के लिए एक किफायती प्रौद्योगिकी मिशन है, जिसे पीएसएलवी के जरिये लॉन्च किया गया था।

Related Posts

indian-dak
Hindi Edition

छह एसएजी स्तर के आईपीओ अधिकारियों को नई पोस्टिंग

April 14, 2026
कॉफी बोर्ड बेंगलुरु भर्ती 2026
Hindi Edition

कॉफी बोर्ड में वित्त निदेशक की नियुक्ति अब प्रतिनियुक्ति के आधार पर

April 14, 2026
पंजाब में 12 आईएएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली
Hindi Edition

पंजाब में 12 आईएएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली

April 14, 2026
up-bureaucracy-ashish-kumar-goel-mks-sundaram-additional-charge
Hindi Edition

यूपी में दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

April 14, 2026
Manufacturing
Hindi Edition

औद्योगिक इकोसिस्टम की देश को दरकार

April 14, 2026
ऐतिहासिक उपलब्धियों की ओर देश के पीएसयू
Hindi Edition

ऐतिहासिक उपलब्धियों की ओर देश के पीएसयू

April 14, 2026
Load More
Next Post
One country, one election is necessary for a strong India: Pradhan

एक देश, एक चुनाव मजबूत भारत के लिए जरूरी : प्रधान

Recent News

Muzarabani
News

PCB imposes two-year ban on Muzarabani

by Blitz India Media
April 14, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Pakistan Cricket Board (PCB) has taken strict action on Zimbabwe pacer Blessing Muzarabani, imposing a...

Read moreDetails
real estate

Real estate accounts for 70 pc of household’s savings

April 14, 2026
India's passenger vehicle sales jump 16 pc

India’s passenger vehicle sales jump 16 pc

April 14, 2026
Samrat Choudhary set to become first BJP Bihar CM

Samrat Choudhary set to become first BJP Bihar CM

April 14, 2026
Norrie overcomes veteran Wawrinka

Norrie overcomes veteran Wawrinka

April 14, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation