• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Saturday, April 11, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

फोर लेन सड़क के लिए सांसद रविकिशन ने अपने घर पर चलवाया बुलडोजर

सीएम योगी ने सुनाया डेढ़ साल पुराना किस्सा

by Blitz India Media
August 22, 2025
in Hindi Edition
0
MP Ravi Kishan got a bulldozer run on his house for a four-lane road
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में रिजेंसी हॉस्पिटल के उद्घाटन के दौरान सांसद रविकिशन से जुड़ा एक डेढ़ साल पुराना किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि रविकिशन ने रिजेंसी हॉस्पिटल के लिए जमीन देखने के बाद स्वेच्छा से अपने घर के सामने बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटाया था।
सीएम ने कहा, “सांसद जी ने कहा कि जनता के आवागमन के लिए सुविधा होनी चाहिए। डेढ़ साल पहले उन्होंने अतिक्रमण हटाकर सड़क को फोर लेन में बदलने में योगदान दिया।” इस कदम से सिंगल लेन की सड़क अब फोर लेन की हो गई है, साथ ही नाला और यूटिलिटी डक्ट की सुविधा भी जोड़ी गई। इससे न केवल रविकिशन का घर सुरक्षित हुआ, बल्कि लोगों की यात्रा भी सुगम हो गई।
सीएम योगी ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर के पास सड़क चौड़ीकरण की शुरुआत मंदिर की दुकानों को हटाकर की गई थी। इस पहल ने गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए एक मिसाल कायम की, जिसके बाद शहर की कई सड़कें चौड़ी हो सकीं। उन्होंने रविकिशन की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी तरह ही अन्य लोगों ने भी इस अभियान में भागीदारी निभाई।
स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी बदलाव
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अब गोरखपुर में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। रिजेंसी हॉस्पिटल जैसे मल्टी सुपर स्पेशलिटी केंद्रों के साथ-साथ आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मुफ्त इलाज उपलब्ध है। सीएम ने बताया कि पिछले एक साल में मुख्यमंत्री राहत कोष से 1100 करोड़ रुपये इलाज के लिए दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “पहले गरीबों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं दुर्लभ थीं, लेकिन अब ये सहज उपलब्ध हैं। सरकार का लक्ष्य बिना भेदभाव के सभी को सुविधाएं देना है।”
रिजेंसी हॉस्पिटल: क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि
सीएम योगी ने रिजेंसी हॉस्पिटल को गोरखपुर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमोत्तर बिहार और नेपाल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। 250 बेड और 80 बेडेड आईसीयू के साथ यह अस्पताल क्षेत्र की पांच करोड़ आबादी को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। उन्होंने अस्पताल के साझीदार तनमय मोदी की सराहना करते हुए कहा कि यह अस्पताल चिकित्सा सेवा में एक नया मानक स्थापित करेगा।
दस साल पहले थी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी
सीएम ने कहा कि दस साल पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद खराब थीं। उस समय बीआरडी मेडिकल कॉलेज ही एकमात्र बड़ा केंद्र था, जो स्वयं कई समस्याओं से जूझ रहा था लेकिन अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में एम्स, और कई अन्य अस्पतालों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, अयोध्या, और अन्य जिलों में भी मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं।

Related Posts

India growth outpaces Asia ADB report
Hindi Edition

विकसित भारत मिशन में सक्रिय भागीदार ब्लिट्ज इंडिया

April 10, 2026
पीएम मोदी की रूस यात्रा 2026
Hindi Edition

भारत- रूस रिश्तों की लिखी जा रही नई इबारत

April 1, 2026
भारत ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन बचत
Hindi Edition

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा संकट को ‘चुनौतीपूर्ण समय’ बताया…

April 1, 2026
“कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर”
Hindi Edition

आपदा में सुअवसर

April 1, 2026
संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा
Hindi Edition

संयुक्त नेटवर्क से मजबूत होगी सुरक्षा

April 1, 2026
Cancer
Hindi Edition

धूम्रपान ही नहीं, हवा भी दे रही कैंसर

April 1, 2026
Load More
Next Post
Deputy SP gets Chief Minister's Medal for exposing the conversion of Changur gang

छांगुर गिरोह के धर्मांतरण का खुलासा करने पर डिप्टी एसपी को मुख्यमंत्री मेडल

Recent News

Sooryavanshi
News

Sooryavanshi era has just begun: Karim

by Blitz India Media
April 11, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Former India wicketkeeper-batsman Saba Karim highlighted the emergence of Vaibhav Sooryavanshi, who set the pace with...

Read moreDetails
Rajnath Singh o

Army food grain procurement a big step: Rajnath

April 11, 2026
India to scale nuclear capacity to reach 100 GW

India to scale nuclear capacity to reach 100 GW

April 11, 2026
Growth

India remains among fastest-growing major economies

April 11, 2026
Ayush Shetty

Shetty upsets World No. 1 Vitidsarn to enter final

April 11, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation