ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने ‘वाइन’ को वापस लाने का एलान कर दिया है। अगर आप सोच रहे हैं कि ‘वाइन’ क्या है तो बता दें यह कुछ समय पहले लोगों के बीच लोकप्रिय रह चुका वीडियो शेयरिंग एप है। मस्क ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से ट्वीट करके ‘वाइन’ को रीलॉन्च करने की घोषणा की है। हालांकि, अब इसे कुछ बदलाव के साथ लाया जाएगा। ‘वाइन’ एप एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर के साथ फिर से लॉन्च होगा।
एलन मस्क ने एक्स पर किए अपने ट्वीट में कहा है किया है कि वे ‘वाइन’ एप को वापस ला रहे हैं, लेकिन एआईफॉर्म में।
सालों बाद ‘वाइन’ की होगी वापसी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘वाइन’ को जनवरी, 2013 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के कुछ समय बाद ही यह काफी लोकप्रिय हो गया था। लोगों के बीच इसे काफी पसंद किया जा रहा था। इसमें यूजर्स छोटे-छोटे वीडियो शेयर कर सकते थे। यह वीडियो ब्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ। हालांकि, टि्वटर (जो अब एक्स के नाम से जाना जाता है।) ने इस एप को 2016 में बंद कर दिया। इस कारण इस तरह के दूसरे एप्स से इसे कड़ी टक्क र मिलना बताया जा रहा था। एप को पैसे कमाने में भी दिक्कत हो रही थी।
इस बार होगा यह बड़ा बदलाव
सोशल मीडिया पर छोटे वीडियो का चलन बदल सकता है। आजकल कई एआई टूल्स हैं, जिनसे छोटे वीडियो बनाए जा सकते हैं। इसमें समय और लागत दोनों ही कम लगती है।
‘वाइन’ के छह सेकंड के वीडियो एआई से चलने वाली क्रिएटिविटी और एंगेजमेंट के लिए सही साबित हो सकते हैं। एलन मस्क का यह एलान X में नई टेक्नोलॉजी को शामिल करने और एआई के दौर के लिए डिजिटल कंटेंट को फिर से बनाने की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा हो सकता है। मस्क ने पहले कहा था कि वे ‘वाइन’ को पसंद करते थे। यह बहुत अच्छा था। उन्होंने यह भी कहा कि वे इसे पहले से बेहतर बनाना चाहते हैं। ‘वाइन’ की वापसी से सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया बदलाव आ सकता है। एआई की मदद से छोटे और मजेदार वीडियो बनाना आसान हो जाएगा।































