• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, June 11, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

फ्रांस के बाहर भारत बनेगा राफेल का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब

हैदराबाद में लगेगी दूसरी प्रोडक्शन लाइन, डसॉल्ट ने बताया प्लान

by Blitz India Media
March 18, 2026
in Hindi Edition
0
Rafel
ब्लिट्ज ब्यूरो

पेरिस। राफेल फाइटर जेट बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने पुष्टि कर दी है कि फ्रांस के बाहर प्रोडक्शन लाइन बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा डसॉल्ट ने कहा है कि राफेल फाइटर की प्रोडक्शन क्षमता को भी साल 2029 तक हर महीने बढ़ाकर 4 करने का लक्ष्य रखा गया है। डसॉल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा है कि कंपनी धीरे-धीरे राफेल फाइटर का प्रोडक्शन रेट बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि 2029 तक हर महीने चार राफेल बनाने का लक्ष्य है लेकिन उसे बढ़ाकर पांच करने पर भी विचार चल रहा है।

पिछले कुछ सालों में यह बढ़ोतरी एक्सपोर्ट सेल्स को सपोर्ट कर रही है, और कंपनी को और ऑर्डर पूरे करने के लिए तैयार कर रही है। इस बीच, डसॉल्ट देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत में फाइटर की बड़ी सब-असेंबली बनाने के लिए तैयार हो रहा है। चूंकि एयरफ्रेमर दक्षिण एशियाई देश के साथ एक और बड़े कॉन्ट्रैक्ट की प्लानिंग कर रहा है, इसलिए वह और भी ज़्यादा लोकल प्रोडक्शन के लिए तैयारी कर रहा है।

राफेल का प्रोडक्शन बढ़ाने का प्लान क्या है?
डसॉल्ट ने 2025 में 26 राफेल फाइटर जेट डिलीवर किए थे और 2026 में 28 विमानों को डिलीवर करने का लक्ष्य रखा गया है। ट्रैपियर ने अपनी कंपनी की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि लॉन्ग-लीड आइटम की सप्लाई 2029 में हर महीने चार एयरक्राफ्ट फाइनल असेंबली लाइन से निकलने के हिसाब से सही है। डसॉल्ट के लिए के लिए राफेल प्रोडक्शन रेट बढ़ाने और नया टारगेट हासिल करने के लिए अब करीब 3 सालों का वक्त है। ट्रैपियर ने कहा कि अगर हमें और ऑर्डर मिलते हैं और हम प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने का फैसला करेंगे लेकिन अभी ये मिलने वाले ऑर्डर पर निर्भर करता है।

भारत से मिले ऑर्डर के आधार पर प्रोडक्शन बढ़ाने पर फैसला
राफेल के प्रोडक्शन रफ्तार को रेट 5 पर ले जाने में भारत में प्रोडक्शन को ध्यान में रखा जा सकता है। डसॉल्ट ने पिछले साल टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के साथ पार्टनरशिप की थी ताकि हर महीने दो राफेल फ्यूजलेज सेक्शन का लोकल प्रोडक्शन शुरू किया जा सके, जिसकी पहली डिलीवरी 2028 में होनी है। अगर भारत सरकार 114 और राफेल के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करती है तो हैदराबाद में फाइटर के लिए दूसरी फाइनल असेंबली लाइन बनाई जा सकती है। डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने 114 राफेल खरीदने के लिए मंजूरी दे दी है।

ट्रैपियर ने कहा कि टारगेट प्रोडक्शन रेट अभी तय नहीं किया गया है लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोकल लेवल पर बनने वाले राफेल बनाना है। भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने 13 फरवरी को कहा था कि भारत भविष्य में देश में बनने वाले राफेल के लिए कंपोनेंट्स के 50% से ज्यादा स्थानीयकरण के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं जब डसॉल्ट के सीईओ ट्रैपियर से पूछा गया कि क्या कंपनी भारत के इस शर्त के साथ सहमत है तो उन्होंने ‘हां’ में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत स्थानीयकरण एक कैलकुलेशन सा नतीजा है और ये कई पैरामीटर्स पर निर्भर करता है और हम जानते हैं कि 50 प्रतिशत का क्या मतलब है और इसको लेकर भारतीय अधिकारियों के साथ हमारी बातचीच चल रही है।

डसॉल्ट बड़े पैमाने कर सकता है भर्ती
राफेल के साथ एक बड़ी दिक्कत प्रोडक्शन रेट है। कंपनी के पास इस जनवरी की एक तारीख तक राफेल के लिए बैकलॉग 220 था। कंपनी को कुल 533 एयरक्राफ्ट के ऑर्डर मिले हैं जिनमें विदेशी कस्टमर्स के लिए 323 शामिल हैं। वहीं प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर हायरिंग की कोशिश भी चल रही है। ट्रैपियर ने कहा कि हमने पिछले कुछ सालों में अपनी 40% वर्कफोर्स को रिन्यू किया है और ट्रेनिंग एक बड़ा टॉपिक है। उन्होंने कहा कि अनुभवी कर्मचारी नए लोगों को गाइड करने में समय लगाते हैं। डसॉल्ट ने 2025 में 1,579 लोगों को हायर किया था जिससे उसके कुल कर्मचारियों की संख्या 15,024 हो गई।

Related Posts

pm-modi-five-nation-tour-ten-lakh-crore-investment-global-relations
Hindi Edition

प्रधानमंत्री का मिशन

June 6, 2026
himalayan-glaciers-melting-gangotri-global-warming-water-crisis-threat
Hindi Edition

संकट में हिमालय के ग्लेशियर 50 करोड़ आबादी पर खतरा

June 6, 2026
heatwave
Hindi Edition

2050 तक शहरों में गर्मी से प्रभावित गरीबों की संख्या बढ़ेगी 700 प्रतिशत

June 6, 2026
cockroach janata party
Hindi Edition

न्यायपालिका को बदनाम करने की डिजिटल साजिश…

June 6, 2026
elections
Hindi Edition

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से हर साल बचेंगे 7 लाख करोड़ रुपए

June 6, 2026
Modi
Hindi Edition

युद्धों के बीच बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की लगातार बढ़ती शक्ति

June 6, 2026
Load More
Next Post
India rule the T20 World, again

तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का सरताज भारत

Recent News

crude oil
News

West Asia conflict sees surge in crude oil prices

by Blitz India Media
June 11, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Global crude oil prices registered a surge to as $110 per barrel as the hostilities between...

Read moreDetails
financial

Auto ancillary sector revenues triple to Rs 5 lakh cr

June 11, 2026
petrol diesel price

Centre removes excise on petrol blended with ethanol

June 11, 2026
ilo

India showcases labour reform success at ILO

June 11, 2026
US launches fresh strikes on Iran

US launches fresh strikes on Iran

June 11, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation