• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, May 21, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

पूरे यूपी में अवैध ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ विशेष अभियान

सीएम योगी ने दिया आदेश, नाबालिग चालकों पर विशेष नजर, हर सप्ताह देनी है अभियान की रिपोर्ट

by Blitz India Media
April 4, 2025
in Hindi Edition
0
Special drive against illegal e-rickshaws and autos across UP
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद अवैध वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, गोरखपुर और झांसी जैसे प्रमुख शहरों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इसके तहत, बिना पंजीकरण वाले ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर भी सख्त रोक लगाई जाएगी।
सीएम योगी के आदेश पर यूपी के सभी जिलों में एक अप्रैल से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अवैध ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग ने पूरे अप्रैल महीने में राजधानी लखनऊ समेत सभी जिलों में यह अभियान चलाने का फैसला लिया है।
कानून व्यवस्था के लिए सख्त कदम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान अवैध वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बैठक में उन्होंने खासतौर पर नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की प्रवृत्ति को रोकने पर जोर दिया। इसके अलावा, किरायेदारों का सत्यापन कराने और ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनपदों में गठित टास्क फोर्स में परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाए ताकि प्रभावी तरीके से निगरानी हो सके। इन सभी निर्देशों के तहत परिवहन विभाग ने अप्रैल माह में एक विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई।
अधिकारियों को दिए निर्देश
परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर इस विशेष अभियान की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत अवैध, अपंजीकृत ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ एक माह तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान परिवहन और पुलिस विभाग मिलकर संयुक्त कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन की रोकथाम को लेकर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूरे राज्य में चलेगा, जिसमें प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान तेज किया जाएगा।
निगरानी और सख्ती पर जोर
परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने भी विभागीय अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में अपर परिवहन आयुक्त और सभी जिलों के आरटीओ तथा एआरटीओ को विशेष निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और इस पर साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार कर हर शुक्रवार को प्रस्तुत करने की व्यवस्था सुनिश्चित की की गई।
होती हैं कई दुर्घटनाएं
राज्य में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा और ऑटो यातायात व्यवस्था को बाधित करने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। नियमों का पालन न करने वाले चालक, बिना पंजीकरण वाले वाहन और नाबालिग चालकों की बढ़ती संख्या से सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही है। यही कारण है कि सरकार अब इस पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने जा रही है। परिवहन विभाग के अनुसार, जिन ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के पास वैध दस्तावेज नहीं होंगे, उनके वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। इसके अलावा, अवैध संचालन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
नाबालिगों को नहीं चलाने देंगे वाहन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए इस अभियान को सख्ती से लागू किया जाएगा।

नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन करने पर परिजनों पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें स्कूलों, कॉलेजों और प्रमुख सड़कों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाएंगी।
बड़े शहरों में रहेगी कड़ी निगरानी
इस विशेष अभियान के तहत लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, गोरखपुर और झांसी जैसे प्रमुख शहरों में विशेष सतर्कता के साथ कड़ी निगरानी
बरती जाएगी। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी मिलकर प्रमुख चौराहों और बस स्टैंडों पर सघन जांच अभियान में शामिल हैं।

Related Posts

bihar-mukhyamantri-pratigya-yojana-pm-internship-scheme-stipend-details
Hindi Edition

इंटर्नशिप ट्रेनिंग से आत्मनिर्भर बनाए जाएंगे बिहार के युवा

May 21, 2026
IIM
Hindi Edition

आईआईएम रांची के छात्र को मिला 1.2 करोड़ का पैकेज

May 21, 2026
CM भजनलाल
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव

May 21, 2026
ग्लोबल हब बनेगा भारत का ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर
Hindi Edition

ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बन रहा भारत

May 21, 2026
Delhi EV Policy 2026 Draft
Hindi Edition

ईवी टारगेट 2030 : कम लागत और घरेलू बाजार पर जोर

May 21, 2026
ऑटोमोबाइल
Hindi Edition

ऑटोमोबाइल उद्योग ने लगाया टॉप गियर

May 21, 2026
Load More
Next Post
भारत में 42.60 करोड़ लोग सात दिन तक अत्यधिक गर्मी के जोखिम में रहे

भारत के लिए 2025 होगा सबसे गर्म साल

Recent News

India, South Korea to expand defece ties
News

India, South Korea to expand defece ties

by Blitz India Media
May 20, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI:Defence Minister Rajnath Singh held a meeting with South Korean Minister for Defence Acquisition Programme Administration, Lee...

Read moreDetails
VCK weighs joining Vijay Cabinet

VCK weighs joining Vijay Cabinet

May 20, 2026
PM Modi, PM Meloni Discuss India-Italy Strategic Partnership

PM Modi, Meloni hold talks

May 20, 2026
India-Origin Apps Katha Room & Guitar Wiz in Apple Awards

Two India-origin apps among Apple Awards finalists

May 20, 2026
Meta

Meta begins layoffs from May 20

May 20, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation