ब्लिट्ज ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक के 1828 पदों पर भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों का मिलान 13 जनवरी से 12 फरवरी तक कराएगा।
प्रमाण पत्र मिलान के लिए 3475 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया है। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है।
इसके मुताबिक प्रमाण पत्रों का मिलान रोजाना दो पालियों पूर्वाह्न 10 और अपराह्न 1.30 बजे से किया जाएगा।
हर पाली में 100-100 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर विस्तृत जानकारी देखी जा सकती है।

























