ब्लिट्ज ब्यूरो
मस्कट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘मैत्री पर्व’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान भारतीय समुदाय के बीच पीएम मोदी को लेकर गजब का उत्साह दिखा। भारतीय समुदाय के लोगों ने कहा कि पीएम मोदी उनके पसंदीदा नेता हैं। उन्होंने ओमान कन्वेंशन सेंटर में ‘मोदी मोदी’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए।
भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, “हमारे पीएम यहां आ रहे हैं। इसलिए, हम ‘मिनी इंडिया’ देखने आ रहे हैं।” एक अन्य भारतीय ने कहा कि वे भारत की सबसे खुशनसीब पीढ़ी का हिस्सा हैं, क्योंकि उन्हें पीएम मोदी का दौर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा, हम मोदी के दौर को महसूस कर पाए हैं। हम भारत की सबसे खुशनसीब पीढ़ी हैं।”
भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, “हम पूरी रात सोए नहीं हैं। हमने उनका इंतजार किया। हम पीएम मोदी के आने से बहुत भावुक और खुश हैं।” भारतीय समुदाय के एक और सदस्य ने कहा, “जब प्रधानमंत्री यहां आते हैं तो हमेशा त्योहार जैसा माहौल होता है।”

























