ब्लिट्ज ब्यूरो
बेंगलुरु। भारत में घरेलू यात्राओं में 70% ट्रिप अब महिलाएं प्लान कर रही हैं। यह ट्रेंड देश की ट्रैवल इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला रहा है। एआई बेस्ड ट्रैवल प्लेटफॉर्म थ्रिलोफिलिया की रिपोर्ट ‘वीमेन एंड ट्रैवल डिसिजन 2025’ में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में 2.12 लाख यात्रा कार्यक्रमों और 89 लाख प्लानिंग का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं ट्रिप बुक करने से पहले रिव्यू पढ़ती हैं, फैमिली और फ्रेंड्स से यात्रा की पूरी प्लानिंग शेयर करती हैं और हर डिटेल को ध्यान से चेक करती हैं। थिलोफिलिया की को-फाउंडर चित्रा गुर्नानी डागा ने कहा कि भारतीय ट्रैवल अब ‘शी-प्लानर इकोनॉमी’ बनता जा रहा है। महिलाएं पहले से बुकिंग कर रही हैं, सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही हैं।
महिलाओं की ट्रैवल प्लानिंग से जुड़े ट्रेंड
महिलाएं ऐसी ट्रिप पसंद करती हैं, जिसमें आराम और लग्जरी दोनों हों। उनके प्लान में बुटीक स्टे, वेलनेस वॉक शामिल होती हैं। महिलाओं द्वारा प्लान की गई ट्रिप में प्रीमियम अपग्रेड पुरुषों की तुलना में 28% ज्यादा होते हैं, लेकिन कुल खर्च सिर्फ 6% ज्यादा होता है। महिलाएं पुरुषों से औसतन 9 दिन पहले टिकट और होटल बुक करती हैं। इससे कैंसिलेशन कम होता है और महंगे टिकट से बचा जा सकता है। महिलाओं की प्लानिंग में सुरक्षा मानक तीन गुना ज्यादा होते हैं, जिससे इमरजेंसी कॉल्स में 23% की कमी आती है।
टियर-2 शहरों से बढ़ रही है
भागीदारी ः महिला ट्रैवल
प्लानर्स अब सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं हैं। इंदौर में महिला ट्रेवल प्लानिंग में 31% सालाना बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद अहमदाबाद, लखनऊ और जयपुर जैसे शहर हैं।
पसंदीदा स्थानों में राजस्थान,
केरल सबसे ऊपर
देश में महिलाओं की पसंदीदा जगहों में राजस्थान, केरल और गोवा सबसे ऊपर हैं। इंटरनेशनल डेस्टिनेशन में बाली, दुबई-अबू धाबी, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं। पारिवारिक ट्रिप में महिलाएं आराम से दिन की शुरुआत करती हैं। दिन में सिर्फ एक मुख्य एक्टिविटी और जल्दी डिनर को प्राथमिकता देती हैं। इससे ट्रिप के दौरान बदलाव सिर्फ 7% होते हैं।



























