• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Sunday, May 17, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

संसदीय गणित में फंस गई ‘नारी शक्ति’

12 साल में पहली बार हुआ ऐसा

by Blitz India Media
April 23, 2026
in Hindi Edition
0
संसदीय गणित में फंस गई ‘नारी शक्ति’
Share on FacebookShare on Twitter

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। 17 अप्रैल शुक्रवार की शाम भारत के संसदीय इतिहास में एक बड़े उलटफेर की गवाह बनी। मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया 131वां संविधान संशोधन बिल 2026 लोकसभा में पास नहीं हो पाया। पिछले 12 सालों में यह पहला मौका है जब मोदी सरकार का कोई संविधान संशोधन बिल सदन में गिरा है। दो दिनों तक चली लंबी बहस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपीलों के बावजूद सरकार जरूरी आंकड़ों का जुगाड़ नहीं कर पाई। सदन में वोटिंग के दौरान बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े जबकि विरोध में 230 सदस्यों ने बटन दबाया। इस नतीजे से एक सवाल उठा है कि क्या महिला आरक्षण जैसा संवदेनशील मुद्दा भी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का एक जरिया बना दिया गया?

लोकसभा में संविधान संशोधन बिल क्यों गिरा?

1. दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा न छू पाना: संविधान संशोधन के लिए सदन में मौजूद और वोट करने वाले सदस्यों का दो-तिहाई बहुमत (2/3) अनिवार्य है। शुक्रवार को वोटिंग के समय 528 सदस्य मौजूद थे, जिसके हिसाब से बिल पास कराने के लिए कम से कम 352 वोटों की जरूरत थी। सरकार के पक्ष में केवल 298 वोट ही पड़े, जिससे बिल तकनीकी रूप से फेल हो गया।

2. परिसीमन और जनगणना की शर्त पर विवाद : विपक्ष का सबसे बड़ा विरोध बिल को जनगणना और परिसीमन से जोड़ने पर था। कांग्रेस व अन्य दलों का आरोप है कि सरकार आरक्षण को तुरंत लागू करने के बजाय इसे अनिश्चितता में डाल रही है। विपक्ष की मांग थी कि 2026 की परिसीमन प्रक्रिया का इंतजार किए बिना मौजूदा सीटों पर ही आरक्षण लागू किया जाए।

3. दक्षिण भारतीय राज्यों का प्रतिनिधित्व कम होने का डर : दक्षिण के राज्यों को अंदेशा था कि नए परिसीमन और सीटों की संख्या 850 तक बढ़ने से उनकी राजनीतिक ताकत कम हो जाएगी। जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन राज्यों को लगता था कि उत्तर भारत की सीटें बढ़ने से केंद्र में उनका दबदबा घटेगा। इसी क्षेत्रीय असंतुलन के डर ने विपक्षी दलों को बिल के खिलाफ एकजुट कर दिया।

4. विपक्ष का मजबूत फ्लोर कोऑर्डिनेशन : पिछले 12 सालों में यह पहली बार देखा गया कि विपक्ष ने सटीक रणनीति के साथ सरकार को घेरा। मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी जैसे दिग्गज नेताओं के बीच हुए बेहतर तालमेल ने सरकार के रणनीतिकारों को चौंका दिया। विपक्ष ने एक सुर में परिसीमन को ‘चुनावी नक्शा बदलने की साजिश’ बताकर वोटिंग में सरकार को पीछे कर दिया।

5. सरकार की नंबर गेम पर अति-आत्मविश्वास वाली रणनीति : सरकार को उम्मीद थी कि वह कुछ छोटे दलों या स्वतंत्र सांसदों को अपने पक्ष में कर लेगी पर अंतिम समय में सपा व टीएमसी जैसे दलों के रुख ने गणित बिगाड़ दिया। बीजेपी के रणनीतिकार जरूरी 360 वोटों का जुगाड़ करने में नाकाम रहे व गृह मंत्री की अपीलों का भी विपक्षी एकता पर कोई खास असर नहीं हुआ।

लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल (131वां संविधान संशोधन) गिर गया है। सदन में वोटिंग के दौरान सरकार जरूरी दो-तिहाई बहुमत जुटाने में नाकाम रही। बिल के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े। विपक्ष ने इसे परिसीमन के जरिए चुनावी नक्शा बदलने की साजिश बताया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इसे लोकतंत्र की जीत कहा जबकि पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष को महिला विरोधी करार दिया।

modi

पीएम मोदी ने की थी अपील मैं सभी सांसदों से कहूंगा…

आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए …देश की नारीशक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है। उन्हें नए अवसरों से वंचित न करिए। ये संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारीशक्ति और सशक्त होगी…, देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा। आइए… हम मिलकर आज इतिहास रचें। भारत की नारी को…, देश की आधी आबादी को उसका हक दें।”

पेश होने थे दो और विधेयक

संसद के विशेष सत्र में शुक्रवार को केंद्र सरकार तीन विधेयक पेश करने वाली थी। 131वां संविधान संशोधन बिल पेश किया गया जो गिर गया। इसके बाद सरकार ने दो अन्य विधेयक पेश ही नहीं किए।

1. संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 : लोकसभा और विधानसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए नया संविधान संशोधन विधेयक पेश किया गया। लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 (815 राज्यों की और 35 केंद्रशासित प्रदेश) करने की तैयारी थी। सरकार अनुच्छेद 81 और 82 में संशोधन करना चाहती थी। पहले यह नियम था कि परिसीमन 2026 के बाद होने वाली पहली जनगणना के आधार पर होगा। अब सरकार इस शर्त को हटाकर 2011 की जनगणना के आधार पर भी परिसीमन करने का अधिकार चाहती है ताकि देरी न हो और इसे लोकसभा चुनाव 2029 से लागू कराया जा सके। यह विधेयक सदन में गिर गया।

2. परिसीमन विधेयक : डिलिमिटेशन बिल को (परिसीमन विधेयक 2026) आरक्षण लागू करने का तौरतरीका तय करना था। इसमें एक नए परिसीमन आयोग के गठन का प्रावधान है जो सीटों की नई सीमाएं तय करेगा। आयोग तय करेगा कि 850 सीटों में से कौन सी 273 सीटें (33 फीसदी) महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी लेकिन सीटों के निर्धारण का फॉर्मूला नहीं बताया गया। बिल तय करता कि हर चुनाव के बाद आरक्षित सीटों का कैसे रोटेशन होगा ताकि हर इलाके को लाभ मिले। यह बिल पेश नहीं हुआ।

3. केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2026 : यह विधेयक (इनैबलिंग बिल) दिल्ली समेत केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं के लिए था।

इसके तहत दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर की विधानसभाओं में भी 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू किया जाना था। इस ‘इनेबलिंग बिल’ की जरूरत है ताकि पूरे देश में एक साथ आरक्षण लागू हो सके।

Related Posts

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 11, 2026
राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 8, 2026
cyber security
Hindi Edition

NCRB रिपोर्ट 2024: देश में घटे कुल अपराध, लेकिन ‘डिजिटल डकैतों’ और साइबर ठगों का बढ़ा आतंक

May 8, 2026
चुनाव नतीजों के नए संकेत
Hindi Edition

चुनाव नतीजों के नए संकेत

May 7, 2026
डेयरी उत्पादों के निर्यात में यूपी की बड़ी छलांग
Hindi Edition

शाकाहारियों को बी 12 डेफिशिएंसी का रिस्क

May 7, 2026
sleep
Hindi Edition

हर वक्त एसी में न रहें, कमजोर होती इम्यूनिटी

May 7, 2026
Load More
Next Post
UPI

UPI turns 10

Recent News

Sindhu
News

Sindhu, Srikanth post wins

by Blitz India Media
May 13, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: PV Sindhu and Kidambi Srikanth advanced comfortably to the second round of the Thailand Open in...

Read moreDetails
RBI

RBI chief Malhotra says fuel prices may go up

May 13, 2026
Australia hikes budget outlay to boost ties with India

Australia hikes budget outlay to boost ties with India

May 13, 2026
export

India’s merchandise exports hit $112 billion in Q1

May 13, 2026
Pat Cummins

Hyderabad captain Cummins fined Rs 12 lakh

May 13, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation