• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, April 15, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

जानिए, क्या अंतर है आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी में

- इंजीनियरिंग के लिए हर छात्र का सपना होते हैं ये संस्थान

by Blitz India Media
September 6, 2024
in Hindi Edition
0
Know, what is the difference between IIT, NIT and IIIT
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। जब-जब इंजीनियरिंग की पढ़ाई की बात आती है तो कई संस्थानों का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। इनमें आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी भी आते हैं। अगर आपके मन में भी ये सवाल हैं कि इन तीनों में क्या अंतर है और यहां पढ़ने के लिए कितनी फीस चुकानी होती है तो इसका जवाब हम यहां दिए देते हैं। आज जानते हैं कि इन तीनों के बीच का अंतर और इनकी एवरेज फीस।

तीनों इंजीनियरिंग कॉलेज हैं
ये तीनों ही देश के इंजीनियरिंग कॉलेज हैं पर इनमें काफी अंतर है।

आईआईटी, (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी)
ये देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जहां एडमिशन का सपना हर स्टूडेंट देखता है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करने पर एडमिशन मिलता है और कंपीटीशन तगड़ा है। यहां से यूजी, पीजी कोर्स के अलावा डॉक्टोरल प्रोग्राम में भी एडमिशन लिया जा सकता है। सेंट्रल गवर्नमेंट का ये संस्थान इंजीनियरिंग, साइंस और टेक्नोलॉजी में कोर्स कराता है।

एनआईटी, (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नलॉजी)
ये भी इंडिया के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में से ही आता है पर इसकी रैंक आईआईटी से नीचे है। ये भी सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा सेटअप किए जाते हैं और टेक्निकल एजुकेशन और रिसर्च पर फोकस करते हैं। एडमिशन के लिए जेईई मेन्स देना होता है पर आईआईटी से कम कंपीटीशन फेस करना पड़ता है।

आईआईआईटी, (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)
ये संस्थान इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और संबंधित फील्ड में कोर्स कराता है। ये संस्थान सेंट्रल गवर्नमेंट, स्टेट गवर्नमेंट और इंडस्ट्री पार्टनर के कोलेबरेशन में सेट किए जाते हैं। सेलेक्शन जेईई मेन की रैंक के आधार पर मिलता है लेकिन कम रैंक आने पर भी इनमें प्रवेश मिल सकता है। यहां से भी यूजी, पीजी, डॉक्टोरल प्रोग्राम किए जा सकते हैं। मोटे तौर पर कहें तो तीनों ही प्रतिष्ठित संस्थान हैं, इंजीनियरिंग के हैं पर रैंक के हिसाब से सबसे ऊपर आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी आते हैं।

इन तीनों ही संस्थान का फीस स्ट्रक्चर कोर्स के मुताबिक अलग-अलग है। हम यहां एक एवरेज फीस बता रहे हैं जिसमें कुछ अंतर संभव हैं। सटीक जानकारी के लिए संबंधित संस्थान की वेबसाइट विजिट कर लें।

आईआईटी : बीटेक की फीस साल के 2.2 से 3.2 लाख के बीच हो सकती है। दूसरे एक्सपेंस जैसे हॉस्टल मेस आदि का खर्च डेढ़ से दो लाख के बीच बैठता है। इस प्रकार चार साल के बीटेक की कुल कॉस्ट 10 से 14 लाख के बीच हो सकती है।

एनआईटी : कैम्पस के मुताबिक बीटेक की सालाना फीस 1.4 से 2.4 लाख तक हो सकती है। हॉस्टल और मेस का साल का 1.2 से 2.2 लाख के बीच देना पड़ सकता है। इस तरह चार साल के बीटेक की एवरेज कॉस्ट 8 से 10 लाख के बीच हो सकती है। ये आईआईटी से सस्ता पड़ता है।
आईआईआईटी : कहां एडमिशन लिया है यानी किस कैम्पस में, उसके हिसाब से सालाना फीस 1.5 से 3 लाख के बीच हो सकती है। मेस और हॉस्टल का साल का 1.2 से 2.5 लाख तक देना पड़ सकता है। इस प्रकार एस्टीमेटेड कॉस्ट चार साल के बीटेक की 8 से 14 लाख के बीच हो सकती है।

Related Posts

indian-dak
Hindi Edition

छह एसएजी स्तर के आईपीओ अधिकारियों को नई पोस्टिंग

April 14, 2026
कॉफी बोर्ड बेंगलुरु भर्ती 2026
Hindi Edition

कॉफी बोर्ड में वित्त निदेशक की नियुक्ति अब प्रतिनियुक्ति के आधार पर

April 14, 2026
पंजाब में 12 आईएएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली
Hindi Edition

पंजाब में 12 आईएएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली

April 14, 2026
up-bureaucracy-ashish-kumar-goel-mks-sundaram-additional-charge
Hindi Edition

यूपी में दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

April 14, 2026
Manufacturing
Hindi Edition

औद्योगिक इकोसिस्टम की देश को दरकार

April 14, 2026
ऐतिहासिक उपलब्धियों की ओर देश के पीएसयू
Hindi Edition

ऐतिहासिक उपलब्धियों की ओर देश के पीएसयू

April 14, 2026
Load More
Next Post
Good news for those studying in America, OPT rules changed

अमेरिका में पढ़ने वालों के लिए गुड न्यूज, बदल गए ओपीटी के नियम

Recent News

Muzarabani
News

PCB imposes two-year ban on Muzarabani

by Blitz India Media
April 14, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: The Pakistan Cricket Board (PCB) has taken strict action on Zimbabwe pacer Blessing Muzarabani, imposing a...

Read moreDetails
real estate

Real estate accounts for 70 pc of household’s savings

April 14, 2026
India's passenger vehicle sales jump 16 pc

India’s passenger vehicle sales jump 16 pc

April 14, 2026
Samrat Choudhary set to become first BJP Bihar CM

Samrat Choudhary set to become first BJP Bihar CM

April 14, 2026
Norrie overcomes veteran Wawrinka

Norrie overcomes veteran Wawrinka

April 14, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation