• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, July 9, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

रानी रामपाल ने संन्यास लिया, पीएम बोले-आप नारी शक्ति की सच्ची राजदूत

by Blitz India Media
October 30, 2024
in Hindi Edition
0
Rani Rampal retired, PM said - you are the true ambassador of women power
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने संन्यास का एलान कर दिया। इससे हॉकी प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी को पत्र लिखा। उन्होंने रानी को भारत की नारी शक्ति की सच्ची राजदूत बताया है। शाहाबाद की बेटी 29 वर्षीय रानी रामपाल ने महिला टीम को ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिलाया था। 2021 टोक्यो ओलंपिक में उनके नेतृत्व में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी। रानी ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी हैं।

पीएम मोदी ने क्या लिखा?
पीएम मोदी ने लिखा, ‘आप हमारे देश की नारी शक्ति की अपार क्षमता की सच्ची राजदूत रही हैं। उत्कृष्टता को फिर से परिभाषित करते हुए और युवा खिलाड़ियों के लिए एक मानक स्थापित करते हुए आपने दिखाया है कि भारतीय महिलाएं क्या हासिल कर सकती हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है। असाधारण करियर के लिए बधाई, और भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।’

रानी रामपाल ने कही यह बात
उधर संन्यास लेने के एलान के बाद रानी रामपाल ने कहा कि उन्हें गर्व है कि जो लोग शुरुआत में उनके खेलने का विरोध करते थे आज अपनी बेटियों को उनके जैसा बनाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए जीवन का सबसे कठिन फैसला वह होता है जब उसे अपने खेल को अलविदा कहे लेकिन वे उपलब्धि को देखती हैं तो बहुत गर्व भी होता है। सात साल की उम्र में पहली बार हॉकी थामने वाली हरियाणा के एक छोटे से शहर शाहबाद की बेटी ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह देश के लिए 15 साल हॉकी खेलेंगी और देश की कप्तान बनेगी। उन्होंने कहा, इतना मौका और मुकाम बहुत कम लड़कियों को मिलता है। वे इतने समय तक दिल से ही खेली। हॉकी ने बहुत कुछ दिया है। बड़ी पहचान भी दी। इतने साल तक खेलने की खुशी है तो दुख भी है कि अब भारत की जर्सी कभी नहीं पहन सकेंगी। उन्होंने कहा कि माता-पिता ने उनके लिए गरीबी के बीच कड़ा संघर्ष किया तो उन्होंने भी उसी समय ठान लिया था कि अगर जीवन में कुछ तो करना ही होगा। मुझे मेरे कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त बलदेव सिंह ने भरोसा दिलाया कि वह हॉकी में बेहतरीन कर सकती हैं।

…उत्कृष्टता का एक युग समाप्त हो गया
एक्स पर पोस्ट करते हुए हॉकी इंडिया ने लिखा कि उत्कृष्टता का एक युग समाप्त हो गया। हम एकमात्र और एकमात्र रानी रामपाल को विदाई देते हैं, जो एक दशक से अधिक समय से भारतीय हॉकी को परिभाषित करने वाली एक आइकॉन हैं। भारत को अनगिनत जीत दिलाने से लेकर देश भर के महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए प्रेरणा बनने तक, रानी की विरासत हमेशा चमकती रहेगी। रानी आपके बेजोड़ समर्पण, नेतृत्व और जुनून के लिए धन्यवाद। आपने अगली पीढ़ी के लिए रास्ता तैयार किया है और भारतीय हॉकी पर आपका प्रभाव आने वाले वर्षों तक महसूस किया जाएगा।

Related Posts

Fire
Hindi Edition

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 3, 2026
PM मोदी ने IAS प्रशिक्षुओं से कहा- हर फैसले के केंद्र में रखें नागरिक, विकसित भारत 2047 पर जोर
Hindi Edition

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 3, 2026
International Yoga Day 2026
Hindi Edition

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 3, 2026
राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट: 4 सीमावर्ती जिले बने 'स्पेशल वॉच जोन', 50 किमी तक सख्त सुरक्षा
Hindi Edition

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 3, 2026
highway
Hindi Edition

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 3, 2026
Metro
Hindi Edition

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 3, 2026
Load More
Next Post
Chirag Chhikara becomes Under-23 World Wrestling Champion

चिराग छिकारा बने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियन

Recent News

US President Donald Trump
News

Trump orders fresh strikes against Iran

by Blitz India Media
July 9, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: US President Donald Trump ordered fresh strikes against Iran for the second consecutive day questioning whether...

Read moreDetails
Coal Gasification Scheme India

Govt invites applications for coal projects

July 9, 2026
India, Australia sign energy security agreement

India, Australia sign energy security agreement

July 9, 2026
India targets global FTA after EU deal

India targets global FTA after EU deal

July 9, 2026
Tamil Nadu AI Elephant Monitoring

AI prevents elephant deaths in Coimbatore rail stretch

July 9, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation