ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत तीन मुख्य प्राथमिकता वाले कॉरिडोर पर काम जोरों पर जारी है। नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर।
ये हैं कोरिडोर
1 जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम मार्ग तक मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन लगभग 29 किलोमीटर लंबा होगा। यह बाहरी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के प्रमुख इलाकों जैसे पीरागढ़ी, मंगोलपुरी, वेस्ट एनक्लेव, मधुबन चौक, प्रशांत विहार और हैदरपुर बादली मोड़ को जोड़ते हुए मजलिस पार्क, आजादपुर होते हुए सीधे सेंट्रल दिल्ली के आरके आश्रम मार्ग तक पहुंचाएगा।
2 तुगलकाबाद से एयरोसिटी तक नई गोल्डन लाइन करीब 23 किलोमीटर लंबी होगी। यह बिल्कुल नया कॉरिडोर दक्षिण दिल्ली को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरोसिटी क्षेत्र से सीधे जोड़ेगा। इसके प्रमुख स्टेशनों में तुगलकाबाद, साकेत जी ब्लॉक, खानपुर, छतरपुर और महरौली शामिल हैं।
3 मजलिस पार्क से मौजपुर तक पिंक लाइन एक्सटेंशन लगभग 7 किलोमीटर का छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पिंक लाइन के रिंग रोड लूप को पूरा करता है। इसके बाद उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाके जैसे बुराड़ी, झरोदा और वजीराबाद सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाते हैं।
राजस्थान में प्रमोशन में दो साल की छूट
ज यपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकारी कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए पदोन्नति के लिए पात्रता संबंधी शर्तों में दो वर्ष की छूट देने को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार के बयान के अनुसार, यह निर्णय बजट 2026-27 में की गई घोषणा के अनुरूप लिया गया है। पदोन्नति के लिए आवश्यक अनुभव या सेवा अवधि में दो साल की छूट प्रदान करने के लिए विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन किया जाएगा।













