• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

जेवर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट की मंजिल और तारीख तय

by Blitz India Media
November 8, 2024
in Hindi Edition
0
Destination and date of first flight from Jewar airport decided
Share on FacebookShare on Twitter
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नोएडा में निर्माणाधीन जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने की तारीख सामने आ गई है। इसके साथ ही यह तस्वीर भी साफ होने लगी है कि एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट कहां-कहां के लिए उड़ान भरेंगी। पता चला है कि नोएडा एयरपोर्ट से पहले दिन 30 उड़ानें तय की गई हैं। इनमें से तीन उड़ानें इंटरनेशनल होंगी। इसके अलावा एयरपोर्ट से उड़ने वाली पहली फ्लाइट में उन किसानों को भी लखनऊ ले जाया जाएगा जिन्होंने जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी जमीनें दी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2025 से जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने वाली हैं। बताया गया कि यहां से पहले दिन तीन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स होंगी। ये फ्लाइट्स ज्यूरिख, सिंगापुर और दुबई के लिए उड़ान भरेंगी। इसके लिए लुफ्तांसा और सिंगापुर एयरलाइन्स के साथ एग्रीमेंट फाइनल हुआ है। पहले दिन 30 उड़ानें भरी जाएंगी। संचालन शुरु होने के 90 दिन पहले से टिकटों की बुकिंग शुरु हो जाएगी। घरेलू में लखनऊ, मुंबई, बेंगलूरु, हैदराबाद, देहरादून, हुबली सहित अन्य शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होने की बात सामने आई है। वहीं इनमें बदलाव की भी पूरी संभावना है।

जानकारी के अनुसार, जेवर एयरपोर्ट से पहली दो उड़ानें लखनऊ के लिए होंगी। कमर्शियल उड़ान वाली पहली दो फ्लाइट में से एक केवल उन किसानों के लिए समर्पित होगी जिन्होंने एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन दी है। किसानों के इस समर्पण को सम्मान देने के लिए ही यह पहल की गई है। 17 अप्रैल 2025 को उद्घाटन के मौके पर एक फ्लाइट में सीएम समेत अन्य वीआईपी रहेंगे और दूसरी फ्लाइट में केवल किसान रहेंगे। 210 सीट वाली इस फ्लाइट में कौन कौन किसान बैठेंगे इसकी लिस्ट बाद में फाइनल होगी।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को विमान में बैठाकर लखनऊ तक सैर कराने का निर्णय लिया गया है। प्राधिकरण के एक अधिकारी के अनुसार पहले दिन से 30 में से 25 घरेलू, तीन अंतरराष्ट्रीय और दो कार्गो फ्लाइट शामिल हैं। विधायक धीरेंद्र सिंह ने यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह के साथ इस बाबत मुलाकात की और उनका इस ओर ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के लिए जेवर के किसानों ने अपनी जमीन दी है। ऐसे में कामर्शियल फ्लाइट शुरू होने पर पहली उड़ान में उनका सफर करना लाजमी है। उन्होंने करीब 210 सीटों के विमान में किसानों को लखनऊ तक सैर कराने की पेशकश की।

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने भी उनकी पेशकश को सराहनीय बताते हुए इस पर अमल करने का वादा किया। वहीं विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों को पहली फ्लाइट में लखनऊ तक सफर कराने और वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलवाने का प्रस्ताव दिया गया था जिसपर अधिकारियों ने सहमति दे दी है। इसकी सारी व्यवस्था अधिकारियों को करनी है जिसमें वह पूरा सहयोग देंगे।

रनवे पर ट्रायल 15 नवंबर से शुरू होगा
व्यावसायिक उड़ान के लिए लाइसेंस प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 15 नवंबर से रनवे का ट्रायल रन शुरू होगा। रनवे पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, इंडिगो और अकासा के छोटे-बड़े सभी प्रकार के विमानों को उतारकर टेस्टिंग की जाएगी। एयरपोर्ट पर लगे सर्विलांस सिस्टम और आईएलएस कैलीब्रेशन का एयरक्राफ्ट के जरिए प्रशिक्षण सफल हो चुका है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा, ‘विधायक ने पहली फ्लाइट में जेवर के किसानों को सफर कराने का प्रस्ताव दिया है।

Related Posts

Blitz India Gujarati Edition Launch Rajkot
Hindi Edition

‘ब्लिट्ज इंडिया ‘ अब गुजराती भाषा में

April 21, 2026
जामिया मिल्लिया में यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू
Hindi Edition

जामिया मिल्लिया में यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

April 21, 2026
मिड डे मील बनाने वाली मां के बेटे ने किया कमाल
Hindi Edition

मिड डे मील बनाने वाली मां के बेटे ने किया कमाल

April 21, 2026
इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026
Hindi Edition

इंडियन बैंक में 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद हैं रिक्त

April 21, 2026
सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल के 9175 पदों पर भर्ती
Hindi Edition

सीआरपीएफ कांस्टेबल के 9,195 पदों पर निकली भर्ती

April 21, 2026
दिल्ली के टॉप नर्सिंग कॉलेज
Hindi Edition

नर्सिंग में बनाना है शानदार करियर तो ये हैं दिल्ली के टॉप 5 कॉलेज

April 21, 2026
Load More
Next Post
CM Yogi inaugurated 74 development projects worth Rs 185 crore

सीएम योगी ने 185 करोड़ रुपये की 74 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Recent News

Tilak Varma
News

Tilak needs to be positive against spinners: Pujara

by Blitz India Media
April 21, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Veteran India batter Cheteshwar Pujara felt that Tilak Varma should adopt a more proactive approach against...

Read moreDetails
medical supplies

India gifts medical supplies to Tanzania

April 21, 2026
bank

Indian banks’ credit grows 16.1 pc

April 21, 2026
Artificial-intelligence

India tops global AI health adoption at 85 pc

April 21, 2026
Djokovic

Djokovic opens up on his bonding with Virat

April 21, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation