• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Tuesday, May 12, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

जामिया मिल्लिया में यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

टॉपर भी कर चुकी हैं यहां से पढ़ाई, कई धाकड़ रैंक वाले यहीं के

by Blitz India Media
April 21, 2026
in Hindi Edition
0
जामिया मिल्लिया में यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग एकेडमी (आरसीए) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल admission.jmi. ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

यह कोचिंग महिला, अल्पसंख्यक और एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला देती है। इस साल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल रिजल्ट में इस कोचिंग से पढ़ाई करने वाले 38 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न रैंक में हुआ है। चयनित उम्मीदवारों में 15 महिलाएं शामिल हैं। चार उम्मीदवारों ने शीर्ष 50 में स्थान हासिल किया, जिनकी अखिल भारतीय रैंक 7, 14, 24 और 29 रही।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में भी यहां से 32 का अंतिम चयन हुआ था। रैंक 33, 40 व 51 पाने वालों ने यहीं से गुर सीखे थे। इतना ही नहीं सिविल सेवा परीक्षा, 2021 की टॉपर श्रुति शर्मा भी यहीं से ही थीं।

जामिया में 100 सीटें उपलब्ध

स्नातक उत्तीर्ण और सिविल सेवा 2027 के लिए पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यहां कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 5 प्रतिशत दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। यहां चयन के बाद हॉस्टल अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को 7000 रुपये सुरक्षा जमा (वापसी योग्य), हॉस्टल व मेस शुल्क देना होगा।

परीक्षा और चयन प्रक्रिया

प्रवेश परीक्षा दो पेपर में होगी। इसमें सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ) और निबंध के प्रश्नपत्र होंगे। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में होगी। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की कटौती होगी। केवल शीर्ष 900 अभ्यर्थियों के निबंध की जांच की जाएगी। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और 30 अंकों के साक्षात्कार के आधार पर होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और शुल्क 1325 निर्धारित है। ज्ञात हो कि जामिया में कोचिंग करने के लिए देशभर के छात्र प्रयास करते हैं।

देशभर में 13 स्थानों पर आयोजित होगी परीक्षा

जामिया की ओर से प्रवेश परीक्षा देश के 13 शहरों दिल्ली, जयपुर, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, कोलकाता, लखनऊ, बेंगलुरु, कालीकट और रांची में आयोजित होगी। समान अंक की स्थिति में पहले साक्षात्कार के अंक और फिर कम आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी।

आपको बता दें कि हर वर्ष आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है।

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 मई

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में 2026-27 के लिए यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 मई है। आवेदन 1 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार जेएमआई की आधिकारिक वेबसाइट (admission.jmi.ac.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां (2026-27 सत्र):

आवेदन शुरू: 1 अप्रैल

लास्ट डेट: 26 मई

फॉर्म में सुधार : 29-30 मई

प्रवेश परीक्षा: 6 जून 2026 ।

मुख्य बातें

कोचिंग का प्रकार: फ्री आवासीय

पात्रता: केवल ग्रेजुएट पास छात्र आवेदन कर सकते हैं।

किसके लिए : अल्पसंख्यक, एससी, एसटी और महिलाओं के लिए।

परीक्षा केंद्र: दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, पटना, गुवाहाटी, आदि।

Related Posts

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 11, 2026
राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना
Hindi Edition

राजस्थान में मुफ्त स्कूटी योजना में भजनलाल सरकार का बड़ा बदलाव, पात्र छात्राओं को करना होगा ये काम

May 8, 2026
cyber security
Hindi Edition

NCRB रिपोर्ट 2024: देश में घटे कुल अपराध, लेकिन ‘डिजिटल डकैतों’ और साइबर ठगों का बढ़ा आतंक

May 8, 2026
चुनाव नतीजों के नए संकेत
Hindi Edition

चुनाव नतीजों के नए संकेत

May 7, 2026
डेयरी उत्पादों के निर्यात में यूपी की बड़ी छलांग
Hindi Edition

शाकाहारियों को बी 12 डेफिशिएंसी का रिस्क

May 7, 2026
sleep
Hindi Edition

हर वक्त एसी में न रहें, कमजोर होती इम्यूनिटी

May 7, 2026
Load More
Next Post
Blitz India Gujarati Edition Launch Rajkot

'ब्लिट्ज इंडिया ' अब गुजराती भाषा में

Recent News

India Retains Top Spot in ICC ODI Team Rankings
News

India retain top spot in ODI rankings

by Blitz India Media
May 11, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: India retained the top position in the latest ICC Men’s ODI team rankings following the latest...

Read moreDetails
Artificial-intelligence

86 pc Indian employees use AI

May 11, 2026
Ashwini Vaishnaw

AI, railways to power India’s transformation: Vaishnaw

May 11, 2026
Army gets indigenous FPV kamikaze drones

Army gets indigenous FPV kamikaze drones

May 11, 2026
PM Modi pays tributes to Sardar Patel

PM Modi pays tributes to Sardar Patel

May 11, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation