• About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact
Thursday, April 16, 2026
  • Login
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
  • Blitz Highlights
    • Special
    • Spotlight
    • Insight
    • Entertainment
    • Sports
  • Opinion
  • Legal
  • Perspective
  • Nation
    • East
    • West
    • North
    • South
  • Business & Economy
  • World
  • Hindi Edition
  • International Editions
    • Dubai
    • Tanzania
    • United Kingdom
    • USA
  • Blitz India Business
No Result
View All Result
World's first weekly chronicle of development news
No Result
View All Result

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से, 9 मार्च को फाइनल

- पाक की मेजबानी बंटी, अब लग सकता है एक और बड़ा झटका

by Blitz India Media
December 27, 2024
in Hindi Edition
0
2025 Men’s Champions Trophy
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। आखिरकार आईसीसी ने अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का एलान कर दिया है। लंबे समय से इसका मामला उलझा हुआ था, लेकिन अब सब कुछ साफ है। पहले से ही इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि टीम इंडिया अपने सारे मैच दुबई में खेलेगी, अब इस पर आईसीसी की मोहर लग गई है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला 19 फरवरी को खेला जाएगा। जब मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें कराची में आमने सामने होंगी। वहीं बात अगर भारत की करें तो टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को करेगी, जब उसका पहला मैच बांग्लादेश से होगा। 9 मार्च को होने वाले फाइनल से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक और बड़ा झटका लग सकता है लेकिन इसके लिए टीम इंडिया को करिश्मा करना होगा।

पीसीबी को मुंह की खानी पड़ी, बीसीसीआई ने एक नहीं सुनी
पीसीबी ने लाख कोशिश की कि किसी भी तरह से टीम इंडिया को पाकिस्तान बुलाया जाए और यहां यानी पाकिस्तान में खेलने पर मजबूर किया जाए लेकिन बीसीसीआई ने एक नहीं सुनी। बीसीसीआई ने आईसीसी को साफ कर दिया था कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी, बाकी जो कुछ भी होगा, देख लिया जाएगा। पीसीबी इस पूरे मामले पर काफी दिन तक अड़ा रहा, लेकिन जब बीसीसीआई ने नहीं सुनी तो आखिरकार उन्हें झुकना पड़ा। अब चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर किया जाएगा। टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेलेगी, लेकिन बाकी टीमों को पाकिस्तान के कराची, रावलपिंडी और लाहौर में खेलने का मौका दिया जाएगा।

फाइनल को लेकर आईसीसी ने रखी कंडीशन
इस बीच आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी का जो शेड्यूल जारी किया है, उसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि 9 मार्च को लाहौर में टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा लेकिन अगर टीम इंडिया ने फाइनल में एंट्री कर ली तो फिर लाहौर से इसकी मेजबानी छिन जाएगी। आईसीसी ने साफ किया है कि टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की स्थिति में महामुकाबला दुबई में ही खेला जाएगा। यानी पाकिस्तान को पहले ही कई झटके लगे हैं, लेकिन अगर भारतीय क्रिकेट टीम ने कहीं फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली तो एक और जोर का झटका लगेगा। वैसे भी आज की तारीख में क्रिकेट की दुनिया पर भारत का राज है।

भारतीय टीम के मैच देखने के लिए पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा टीआरपी होती है, अब लीग चरण में पाकिस्तान इससे हाथ धो ही चुका है लेकिन अगर फाइनल भी दुबई में हुआ तो पीसीबी को दोहरा झटका लगेगा। पहले सेमीफाइनल और फाइनल के बीच 5 दिन का अंतराल रखा गया है, ताकि इस बीच तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा सके।

भारतीय टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा फाइनल का वेन्यू
टीम इंडिया एक बार फिर से रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। पिछले साल खेले गए वनडे विश्व कप में भी भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी।

अब भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी फिट और फार्म में रहे तो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलने का भी मौका मिल सकता है। वहीं पीसीबी चाहेगी कि टीम इंडिया फाइनल ना खेल पाए, ताकि फाइनल उसके ही पास रहे और लाहौर में खेला जाए। कुल मिलाकर जब चैंपियंस ट्रॉफी के मैच चल रहे होंगे, उस वक्त सभी नजर इन समीकरणों पर भी होगी, जो काफी ज्यादा दिलचस्प हो सकते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम
•19 फरवरी : पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
•20 फरवरी : बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
•21 फरवरी : अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची
22 फरवरी : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
23 फरवरी : पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
24 फरवरी : बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
25 फरवरी : ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी
• 26 फरवरी : अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
27 फरवरी : पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी
28 फरवरी : अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर
1 मार्च : दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची
• 2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई
• 4 मार्च : सेमीफाइनल 1, दुबई
• 5 मार्च : सेमीफाइनल 2, लाहौर
• 9 मार्च : फाइनल, लाहौर (भारत फाइनल में आया तो यह दुबई में खेला जाएगा)

Related Posts

school
Hindi Edition

1.24 करोड़ सैलरी! यहां टीचर को मिलता है सबसे ज्यादा वेतन

April 15, 2026
UPTET 2026
Hindi Edition

यूपी टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, कैसे भरें फॉर्म ?

April 15, 2026
एक साल का बीएड कोर्स 2026
Hindi Edition

एक साल का बीएड कोर्स बहाल करने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं

April 15, 2026
न्यूजीलैंड में पढ़ाई पूरी कर कब तक जॉब कर सकते हैं
Hindi Edition

न्यूजीलैंड में पढ़ाई पूरी कर कब तक जॉब कर सकते हैं

April 15, 2026
Education
Hindi Edition

अमेरिका में नहीं पढ़ना चाहते भारतीय छात्र

April 15, 2026
CBSE
Hindi Edition

क्यूआर कोड का बोर्ड या परीक्षा प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं

April 15, 2026
Load More
Next Post
congress

कांग्रेस में फिर सक्रिय हो सकता है जी 23

Recent News

Pandya presents Chhetri with MI jersey
News

Pandya presents Chhetri with MI jersey

by Blitz India Media
April 15, 2026
0

Blitz Bureau NEW DELHI: Indian football legend Sunil Chhetri made a special appearance at the Mumbai Indians training session at...

Read moreDetails
Railways

Railways reach 99.6 pc electrification

April 15, 2026
vegetable

WPI rises in March on energy price surge

April 15, 2026
modi

PM Modi inaugurates Bhairavaikya Mandir

April 15, 2026
Two-time Olympic champion Axelsen retires

Two-time Olympic champion Axelsen retires

April 15, 2026

Blitz Highlights

  • Special
  • Spotlight
  • Insight
  • Entertainment
  • Health

International Editions

  • US (New York)
  • UK (London)
  • Middle East (Dubai)
  • Tanzania (Africa)

Nation

  • East
  • West
  • South
  • North
  • Hindi Edition

E-paper

  • India
  • Hindi E-paper
  • Dubai E-Paper
  • USA E-Paper
  • UK-Epaper
  • Tanzania E-paper

Useful Links

  • About us
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact

©2024 Blitz India Media -Building A New Nation

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

    No Result
    View All Result
    • Blitz Highlights
      • Special
      • Spotlight
      • Insight
      • Entertainment
      • Sports
    • Opinion
    • Legal
    • Perspective
    • Nation
      • East
      • West
      • North
      • South
    • Business & Economy
    • World
    • Hindi Edition
    • International Editions
      • Dubai
      • Tanzania
      • United Kingdom
      • USA
    • Blitz India Business

    ©2024 Blitz India Media -Building A New Nation