ब्लिट्ज ब्यूरो
सीएम योगी ने कहा- पौष पूर्णिमा की बधाई। विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम भी हो रहा है। अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए, आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना और पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य संतों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है। मां गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें। महाकुंभ प्रयागराज के शुभारंभ एवं प्रथम स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं।
यूपी सरकार की तैयारियों से भक्तजन संतुष्ट
उत्तर प्रदेश सरकार की तैयारियों को लेकर श्रद्धालु बेहद संतुष्ट नजर आए। महाकुंभ के आयोजन में सरकार की ओर से किए गए बेहतर इंतजामों ने श्रद्धालुओं को एक सुखद अनुभव प्रदान किया। सफाई, सुरक्षा, यातायात, और व्यवस्थाओं को लेकर सरकार की तारीफ की जा रही है। इस आयोजन के लिए सरकार ने बेहतरीन व्यवस्था की है, जो इस महाकुंभ को और भी दिव्य बनाती है।
महाकुंभ की रौनक और दिव्यता
महाकुंभ 2025 का माहौल पहले से कहीं ज्यादा भव्य और उत्साही है। संगम क्षेत्र में पूजा सामग्री बेचने वाले दुकानदार, तिलक लगाने वाले लोग और श्रद्धालु पूरी तरह व्यस्त रहे। इस बार के महाकुंभ के दौरान उनकी आमदनी भी पहले से कहीं ज्यादा हो रही है, क्योंकि श्रद्धालुओं का उत्साह और भागीदारी कहीं अधिक थी। विभिन्न दुकानदारों ने बताया कि इस बार महाकुंभ की दिव्यता और भी बढ़ गई है।













